India

इन 5 खिलाड़ियों की वजह से टीम इंडिया को आयरलैंड जैसी टीम के सामने मिली शर्मनाक हार, एक ने तो हार बार तोड़ा है फैंस का दिल

भारत और आयरलैंड के बीच कल रात 2 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया, जहां भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रनों का विशाल स्कोर बना दिया, जिसके जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 148 रनों पर ही आलआउट हो गई.

इन 5 खिलाड़ियों की वजह से टीम इंडिया को आयरलैंड जैसी टीम के सामने मिली शर्मनाक हार, एक ने तो हार बार तोड़ा है फैंस का दिल

भारतीय टीम को पिछले 2 सालों में ये सबसे शर्मनाक हार है, पिछले 2 सालों में टीम इंडिया एक भी सीरीज नही हारी है, लेकिन अब आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया सीरीज नही जीत सकती है, क्योंकि आयरलैंड ने पहले मैच को जीतकर 10 की बढ़त हासिल कर ली है. आइए जानते हैं भारत के हार के असली विलेन कौन हैं.

इन 5 खिलाड़ियों की वजह से हारी Team India

भारतीय टीम के हार के सबसे बड़े गुनाहगार कप्तान श्रेयस अय्यर ही रहे, जिनकी कप्तानी में वो धार नही दिखी, जिसके लिए टीम इंडिया मानी जाती है. ईशान किशन और संजू सैमसन के आउट होने के बाद पॉवरप्ले में वो बल्लेबाजी के लिए आए और सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने, जिसने दूसरे भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ा दिया और टीम इंडिया पुरे मैच में इससे उबर नही सकी.

वहीं टीम इंडिया की हार में बड़ी भूमिका संजू सैमसन की भी रही, संजू सैमसन, टीम इंडिया के बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं, लेकिन एक खराब शॉट खेलकर उनका अपना विकेट पारी की 7वीं गेंद पर ही गंवा दिया, जो भारत के जीत की असली वजह बनी, उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाए.

तिलक वर्मा को मैच बनाने के लिए जाना जाता है, लेकिन इस खिलाड़ी ने धीमी पारी तो खेली ही, लेकिन उसे बड़ी पारी में भी नही बदल सके. उन्होंने 21 गेंदों में सिर्फ 19 रन ही बनाए. तिलक वर्मा की इस धीमी पारी का असर बाकि बल्लेबाजों पर पड़ा और उन्हें आकर बड़े शॉट खेलने पड़े, जिसकी वजह से उन्होंने जल्दबाजी में अपने विकेट गंवाए.

इन 2 गेंदबाजों की वजह से पहले ही भारत के हाथ से निकल गया था मैच

भारतीय टीम के हाथ से ये मैच पहले ही निकल गया था, शुरुआत में ही प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर ने जमकर रन लुटाए, वाशिंगटन सुंदर ने 1 ओवर में 19 रन लुटाए, वहीं जब बल्लेबाजी के लिए आए तो 12 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाए, पुरे मैच में वो मैच में कहीं नजर ही नही आए.

वहीं बात करें अगर प्रसिद्ध कृष्णा की तो जहां दूसरे तेज गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया, वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने जमकर रन लुटाए, उन्होंने 4 ओवर में 14.20 की इकॉनमी रेट से 57 रन लुटा दिए. जिसके कारण ही आयरलैंड की टीम 182 रन बनाने में सफल हो सकी.  प्रसिद्ध कृष्णा अब तक टी20 में पुरे करियर में लय में नजर नही आए हैं, हालांकि वनडे और टेस्ट में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply