DharamIndiaTrending

Bedroom Vastu Tips: अच्छी नींद के लिए क्या करें? बस बेडरूम में कर लें वास्तु के ये उपाय, फिर देखिए कमाल

Bedroom Vastu Tips For Better Sleep: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग नींद से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे है। कभी नींद देर से आती है, तो कभी नींद बारबार टूट जाती है। ऐसे में वास्तु से जुड़ी कुछ आसान बातें अपनाकर इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Bedroom Vastu Tips: अच्छी नींद के लिए क्या करें? बस बेडरूम में कर लें वास्तु के ये उपाय, फिर देखिए कमाल
Bedroom Vastu Tips: अच्छी नींद के लिए क्या करें? बस बेडरूम में कर लें वास्तु के ये उपाय, फिर देखिए कमाल

वास्तुशास्त्र में कई ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया है जो हमारे बेडरूम के चैन में बाधा पहुंचाता है। आइए जानते हैं वास्तुशास्त्र के कुछ ऐसी बातें जो हमारे बेडरूम का चैन और सुकून को वापस लाने में आपकी मदद करती हैं….

बेडरूम में अपनाएं वास्तु के ये उपाय

  • बेड दक्षिण पश्चिम में रखें

वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में अगर संभव हो तो बिस्तर को हमेशा दक्षिण पश्चिम में रखें और बिस्तर आरामदायक होना चाहिए।

  • एक ही चादर बिछाएं

चैन की नींद पाने के लिए पर एक ही चादर बिछाएं। डबल बेड होने पर भी दो चादरें बिछानें से बचें।

  • बेडरूम की छत साफ हो

सोते समय बेडरूम की छत साफ दिखाई देनी चाहिए, कोशिश करिए की बेडरूम की छत पर बहुत ज्यादा डिजाइन आदि न बनवाएं।

  • बेडरूम में जूतेचप्पल न रखे

जूतेचप्पल आदि को बेडरूम में जगह न दें, इनसे का संचार होता है। जो कि आपका मानसिक तनाव और परेशानी बढ़ाता है।

  • फटेपुराने कपड़े और चादर न रखे

बेडरूम में फटेपुराने कपड़े और चादरबिस्तर का ढ़ेर कभी मत लगने दीजिए। ये सब आर्थिक तंगी का कारण बनता है।

  • प्लास्टिक की सामान न रखें

टूटे हुए  सामान एवं प्लास्टिक की सामान, बेकार मशीनों को बेडरूम में जमा न करें। इनके कारण केतु का प्रभाव पड़ता है जो कि चैन और सुकून में परेशानी पैदा करता है।

  • इन चीजों से बनाएं दूरी

बिस्तर के आसपास मोबाइल, लैपटॉप या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक चीज को न रखें। सोने से ठीक पहले इनका इस्तेमाल करने से दिमाग सक्रिय हो जाता है, जिससे नींद में देरी हो सकती है।

इसके अलावा, चमड़े से बनी चीजें जैसे बेल्ट, पर्स या जैकेट भी सिरहाने के पास न रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का असर नींद पर पड़ सकता है। बेडरूम में मकड़ी का जाला और गंदगी जमा न होने दें। ये सब मानसिक तनाव पैदा करते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply