उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानूनव्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिछली सरकारों पर निशाना साधा. बरेली में सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में पर्व और त्योहारों के दौरान उत्सव के बजाय उपद्रव की स्थिति बनती थी, लेकिन अब प्रदेश बदल चुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोग निडर होकर घरों से निकल रहे हैं और मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं… नवरात्रि के दौरान मंदिरों में उमड़ रही भीड़ और जगहजगह लग रहे दुर्गा पूजा के पंडाल लोगों के सुरक्षा के भरोसे को दिखाते हैं.

‘2017 से पहले पर्व आते ही शुरू हो जाते थे उपद्रव’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में त्योहारों के दौरान उपद्रव की घटनाओं का डर बना रहता था. उन्होंने बरेली का जिक्र करते हुए कहा कि पहले पर्वत्योहार आने से पहले ही उपद्रव शुरू हो जाते थे… अब लोग नवरात्रि के पहले दिन से ही बड़ी संख्या में मां भगवती की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजाअर्चना कर रहे हैं.
सीएम योगी ने कहा कि वह लगातार देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ की जानकारी ले रहे हैं. उन्होंने मां विंध्यवासिनी और सीतापुर स्थित मां ललिता देवी मंदिर सहित विभिन्न शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लोग उत्साह के साथ दर्शन कर रहे हैं और यह माहौल सुरक्षा के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है.
‘यूपी के लोगों की पहचान को लेकर धारणा बदली’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के लोगों को राज्य के बाहर पहचान के संकट का सामना करना पड़ता था… यूपी के लोगों को बाहर जाने पर धर्मशालाओं और होटलों में कमरे मिलने में दिक्कत होती थी और बसोंट्रेनों में भी उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती थी.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में सरकार बनने के बाद उनकी प्राथमिकता प्रदेश की छवि और कानूनव्यवस्था को बदलना थी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रराज्य की डबल इंजन सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में देश और दुनिया की धारणा बदलने में सफलता मिली है. सीएम ने कहा, ‘अब जब लोगों को पता लगता है कि ये यूपी वाले हैं तो अब वो दूरी नहीं, अब वो नजदीक आकर गले मिलने का प्रयास करते हैं कि हम भी यूपी की तरह बनना चाहते हैं.’
ग्राम प्रहरियों की भूमिका पर जोर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कानूनव्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन किए गए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं देने के साथ होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल , ग्राम चौकीदार और ग्राम प्रहरियों को भी व्यवस्था का हिस्सा बनाना जरूरी है.
‘सम्मान भी, सुरक्षा भी, स्वावलंबन भी’
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा के साथ सम्मान और स्वावलंबन को भी महत्व दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब नागरिकों को अपनी सुरक्षा पर भरोसा होता है, तो वे बिना डर के आगे बढ़ सकते हैं.



