BusinessIndia

​बैंक जाने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर! आपके राज्य में किस दिन रहेगी दिवाली की छुट्टी

कई बैंक ग्राहकों को इस बात को लेकर उलझन है कि दीवाली के मौके पर 9, 10 या 11 नवंबर, 2026 को बैंक शाखाएं खुली रहेंगी या बंद. देश के अलगअलग हिस्सों में रोशनी का यह त्योहार अलगअलग दिनों पर मनाया जाता है, इसलिए बैंक की छुट्टियां भी हर राज्य में अलगअलग हो सकती हैं.

​बैंक जाने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर! आपके राज्य में किस दिन रहेगी दिवाली की छुट्टी

9 नवंबर को कुछ राज्यों में दीवाली और लक्ष्मी पूजा मनाई जाएगी, इसलिए उन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. अन्य राज्यों में, बलि प्रतिपदा और गोवर्धन पूजा के कारण अगले दिन बैंक बंद रहेंगे. वहीं, कुछ राज्यों में 11 नवंबर को भी बैंक बंद रहेंगे. आइए इस बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं.

नवंबर 2026 में बैंक की छुट्टियों के अवसर

नवंबर के महीने में दीवाली/लक्ष्मी पूजा/गोवर्धन पूजा/विश्वकर्मा दिवस, दीवाली /दीपावली /लक्ष्मी पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष, लक्ष्मी पूजा /निंगोल चक्कोउबा/भ्रातृद्वितीया/भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती, वांगला महोत्सव, छठ पूजा/सूर्य षष्ठी डाला छठ , इगासबगवाल, सेंग कुट स्नेम, गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा और कनकदास जयंती के मौके पर बैंकों का अवकाश रहेगा.

भारत में, सभी अनुसूचित और गैरअनुसूचित बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश होता है. RBI के छुट्टियों के कैलेंडर में अलग से उल्लेख न होने पर, पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार बैंकों के लिए कामकाज का दिन होता है.

9 नवंबर 2026 को बैंक अवकाश

9 नवंबर, 2026 को त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दिवाली/लक्ष्मी पूजा /गोवर्धन पूजा/विश्वकर्मा दिवस मनाने के लिए बैंक बंद रहेंगे.

10 नवंबर 2026 को बैंक की छुट्टी

गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में दिवाली /दीपावली /लक्ष्मी पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस मनाने के लिए 10 नवंबर, 2026 को बैंक बंद रहेंगे.

11 नवंबर 2026 को बैंक अवकाश

11 नवंबर, 2026 को सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में लक्ष्मी पूजा /निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया/भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती मनाने के लिए बैंक बंद रहेंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply