Shreyanka Patil: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में कल रात भारतीय टीम का सामना नीदरलैंड की टीम से हुआ, जहां टॉस जीतकर नीदरलैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 5 विकेट गंवाकर 209 रन बनाए. इस दौरान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अर्द्धशतक जड़ा.

इसके जवाब में जब नीदरलैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो सिर्फ 17.3 ओवरों में 114 रनों पर ही पूरी टीम पवेलियन लौट गई. भारतीय टीम ये मैच तो जीत गई, लेकिन अभी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गई है.
टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ी श्रेयांका पाटिल हुईं चोटिल
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और स्पिनर श्रेयांका पाटिल चोटिल हो गईं. श्रेयांका पाटिल भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गईं, वो सिर्फ 1 गेंद ही डाल सकीं और फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गईं. इसके बाद श्रेयांका पाटिल को स्ट्रेचर पर बाहर जाना पड़ा. अभी साफ नहीं हो पाया है कि चोट कितनी गंभीर है, लेकिन जिस तरह से उनका पैर मुड़ा और दर्द दिखा उससे लगता है कि भारत के लिए मुसीबत बढ़ सकती है.
कैसे लगी Shreyanka Patil को चोट
श्रेयंका पाटिल को नीदरलैंड्स की पारी के छठे ओवर के दौरान चोट लगी. वह ओवर लेकर आईं थीं और एक गेंद फेंकी. इसके बाद जब वह गेंद को रोकने गई तब उनका पैर मुड़ गया और वह गिर गईं. वह काफी दर्द में दिखी. वह दाएं पैर को सही से जमीन पर रख भी नहीं पा रही थीं.
भारतीय टीम की फिजियो उनकी मदद के लिए आईं, लेकिन दिक्कत ज्यादा होने से स्ट्रेचर मंगाया गया. इस पर श्रेयंका पाटिल को बाहर ले जाया गया. उनके पैर पर पट्टी बंधी हुई थी. उनके जाने के बाद शेफाली वर्मा ने बाकी बची पांच गेंद फेंकी और ओवर पूरा किया.
हरमनप्रीत कौर ने Shreyanka Patil की चोट पर कही ये बात
श्रेयंका पाटिल की चोट को लेकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि
“अभी मेरे पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं. इन दो मुकाबलों में हम जो हासिल करना चाहते थे, वह हमने कर लिया है.”



