IndiaTrending

जूतों को मशीन में धोने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होंगे खराब

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि जूते वॉशिंग मशीन में धोने के लिए डालते हैं और जब इन्हें बाहर निकालते हैं तो यह कटेफटे या फिर फंसे हुए लेस के साथ निकलते हैं। अगर हां, तो आपको वॉशिंग मशीन में सही तरीके से जूतों को धोना नहीं आता है। आजकल मेहनत और समय की बचत करने के लिए हर घर में तरहतरह के इलेक्ट्रिकल अप्लायंस होते हैं। इन्हीं में से एक है वॉशिंग मशीन।

जूतों को मशीन में धोने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होंगे खराब
जूतों को मशीन में धोने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होंगे खराब

रोजाना पहनने वाले कपड़ों से लेकर भारी पर्दे, चादर मशीन में धोए जाते हैं। कुछ लोग पैरदान से लेकर जूतों को भी मशीन में धोते हैं। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि बिना जूतों को नुकसान पहुंचाए कैसे उन्हें मशीन में साफ किया जा सकता है। आइए जानें इससे जुड़ी कुछ सावधानियां।

किस तरह के जूते मशीन में धोए जा सकते हैं?

सबसे पहले तो आपको यह जानना जरूरी है कि किस तरह के जूतों को आप मशीन में धो सकती हैं। कॉटन, नायलॉन , कैनवस के अलावा पॉलिएस्टर से बने स्नीकर्स या रनिंग शूज को आप वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं। वहीं अगर बात करें लेदर या साबर के जूतों की तो आपको इन्हें मशीन में नहीं धोना चाहिए। यह मशीन की रगड़ से पूरी तरह खराब हो सकते हैं।

वॉशिंग मशीन में जूते धोने का सही तरीका

  1. गंदे जूतों को कभी भी सीधे मशीन में डालने की गलती न करें। सबसे पहले पुराने टूथब्रश से जूतों के सोल में फंसी मिट्टी या गंदगी को साफ करें। ऐसा न करने से आपकी मशीन के ड्रेनेज पाइप जाम हो सकते हैं।
  2. इसके बाद आपको जूतों के फीते और अंदर के पैड निकाल लेने चाहिए। ऐसा करने से जूतों को सही तरीके से साफ करने में आपको मदद मिलेगी।
  3. जूतों को सीधे मशीन में कभी न डालें। इसके लिए हमेशा शू वॉशिंग मशीन बैग का इस्तेमाल करें। जूतों को इनके अंदर रखें। इसके बाद ही मशीन में डालें। इसके अंदर ही जूते, लेस, इनसोल डाल दें। फिर जिप लॉक कर दें।
  4. अब वॉशिंग मशीन में लॉन्ड्री बैग डालने के बाद डिटर्जेंट डाल दीजिए। फिर आराम से मशीन चालू करके शूज धो लीजिए। इससे जूतों के फटने का डर नहीं रहेगा। अगर आपके पास यह नहीं है तो आप कोई पुराना तकीया कवर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से जूते ड्रम की दीवारों से सीधे नहीं टकराएंगे, जिससे न जूतों को नुकसान होगा और न ही मशीन को।
  5. मशीन में अगर कम चीजें धोने के लिए डाली जाती हैं तो वो बैलेंस नहीं बना पाती है। इस समस्या से बचने के लिए आप मशीन के भार को संतुलित करने के लिए कुछ पुराने तौलिये लें और इन्‍हें भी जूतों के साथ डाल दें।
  6. इसके बाद मशीन में पानी और लिक्विड डिटर्जेंट को डालकर जेंटल मोड पर चालू कर दें। जूते धोते समय मशीन को हमेशा ‘Delicate’ या ‘Gentle Cycle’ पर सेट करें। डिटर्जेंट के रूप में लिक्विड सोप का इस्तेमाल करें, क्योंकि पाउडर डिटर्जेंट जूतों के कोनों में फंस सकता है।

मशीन में जूते धोने के बाद कैसे सुखाएं?

बहुत सारे लोग जूतों को मशीन के ड्रायर में सुखाने की गलती करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ड्रायर की तेज गर्मी जूतों के आकार को बिगाड़ सकती है। इसकी बजाय जूतों के अंदर पुराने अखबार या पेपर टॉवल भर दें। ऐसा करने से यह नमी सोख लेंगे और जूतों का आकार भी खराब नहीं होगा। जूतों को हमेशा छायादार और हवादार जगह पर सुखाएं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply