चण्डीगढ़ भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड द्वारा पंडोह बांध परबीएसएल परियोजना का 50वाँ स्थापना दिवसहर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया।

इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष, बीबीएमबी, इंजी. मनोज त्रिपाठी, सदस्य तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने परियोजना निर्माण के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को शहीदी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत डैम परिसर में हवन एवं पूजापाठ का आयोजन किया गया।
अपने संबोधन में अध्यक्ष महोदय ने बदलती पर्यावरणीय चुनौतियों के दृष्टिगत पंडोह बांध के संचालन एवं रखरखाव में आधुनिक तकनीक तथा मशीनीकरण को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इसी दिशा में डैम में आने वाले Floating Debris की प्रभावी रोकथाम एवं सफाई के लिए आधुनिक ‘Log Boom Barrier’ तथा ‘Trash Rack Cleaning Machine’ स्थापित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्तदेहर पावर हाउसके आधुनिकीकरण का कार्य भी प्रगति पर है।
अध्यक्ष महोदय ने कहा कि बीबीएमबी केवल ऊर्जा उत्पादन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अस्पतालों, विद्यालयों तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के माध्यम से अपने सामाजिक दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहा है। उन्होंने भविष्य मेंचिनाब नदी के जल को ब्यास नदी में लानेकी भारत सरकार की प्रस्तावित योजना को किसानों, उद्योगों तथा आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
अंत में अध्यक्ष महोदय ने बीबीएमबी गेस्ट हाउस, पंडोह परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।



