India

Bhandara News: भंडारा में अवैध रेत तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 29.60 लाख का माल जब्त

Bhandara Illegal Sand Mining: भंडारा जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए चार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर करीब 29 लाख 60 हजार रुपये का माल जब्त किया है। इस दौरान चार ट्रैक्टर, चार ट्रॉली तथा अवैध रेत जब्त कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं।

Bhandara News: भंडारा में अवैध रेत तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 29.60 लाख का माल जब्त
Bhandara News: भंडारा में अवैध रेत तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 29.60 लाख का माल जब्त

कारधा थाना क्षेत्र के मंडणगांव में पुलिस हवलदार साठवने एवं उनकी टीम ने छापा मारकर सुरेवाडा निवासी मुकेश वासुदेव टांगले 32 को बिना अनुमति रेत परिवहन करते हुए पकड़ा। पुलिस ने 7.50 लाख रुपये मूल्य का स्वराज ट्रैक्टरट्रॉली तथा 6 हजार रुपये की रेत सहित कुल 7.56 लाख रुपये का माल जब्त किया।

चार थाना क्षेत्रों में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई

सिहोरा थाना क्षेत्र में पुलिस उपनिरीक्षक गंगवानी की टीम ने सिहोरामांगली मार्ग पर कार्रवाई करते हुए गोंदेखारी निवासी सूरज बृजलाल टेंभरे 40 को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा। पुलिस ने 8 लाख रुपये का तथा 6 हजार रुपये की रेत सहित कुल 8.06 लाख रुपये का माल जब्त किया।

ये भी पढ़े:

दिघोरी थाना क्षेत्र के जैतपुर बारव्हा में पुलिस हवलदार चव्हान ने कार्रवाई कर जैतपुर निवासी अमोल केशव चौधरी 29 के कब्जे से 8 लाख रुपये की ट्रैक्टरट्रॉली तथा 6 हजार रुपये की रेत सहित कुल 8।06 लाख रुपये का माल जब्त किया।

4 ट्रैक्टरट्रॉली जब्त

भंडारा थाना क्षेत्र के जलाराम चौक में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पचखेड़ी निवासी प्रशांत सखाराम कांबले 27 तथा ट्रैक्टर मालिक भंडारा निवासी सैफ कलीम खान 22 को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा। पुलिस ने 5 लाख रुपये का ट्रैक्टर, 1 लाख रुपये की ट्रॉली तथा 6 हजार रुपये की रेत सहित कुल 6.06 लाख रुपये का माल जब्त किया।

चारों कार्रवाई में पुलिस ने कुल 29.60 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीयकी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच संबंधित थाना पुलिस कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply