India

Bhind Road Accident: भिंड में ट्रक और लोडिंग वाहन में आमने-सामने से टक्कर, 8 लोगों की मौके पर मौत, 22 घायल, सभी यूपी के रहने वाले

Bhind Road Accident: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे719 पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास ट्रक और लोडिंग वाहन में भिड़ंत  हो गई। जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हैं। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धान रोपाई के बाद घर लौट रहे थे मजदूर

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और आसपास के गांवों के मजदूर ग्वालियर जिले के डबरा के पास चिनौर गांव में धान रोपाई का काम करने के बाद लोडिंग वाहन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे छीमका गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

गायों को बचाने के चक्कर में हादसा

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सड़क पर बैठी गायों को बचाने के प्रयास में हादसा होने की बात सामने आई है। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर घायल ग्वालियर रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया। डायल108 की 5 एंबुलेंस सहित डायल112 की मदद से सभी घायलों को गोहद अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया। जिनमें से 3 लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों और दोनों वाहनों की गति समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: 

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply