BollywoodIndia

Bhooth Bangla Box Office Collection: रविवार को अक्षय कुमार की फिल्म ने कमाए 12 करोड़, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ कमाने से इतनी दूर फिल्म

Satya Report: Bhooth Bangla Box Office Collection Worldwide: अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में कामयाब रही। उनकी नई हॉररकॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं और इन दस दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा, तो दुनियाभर में 150 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

Bhooth Bangla Box Office Collection: रविवार को अक्षय कुमार की फिल्म ने कमाए 12 करोड़, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ कमाने से इतनी दूर फिल्म
Bhooth Bangla Box Office Collection: रविवार को अक्षय कुमार की फिल्म ने कमाए 12 करोड़, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ कमाने से इतनी दूर फिल्म

दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। सैकनिल्क के अनुसार, दूसरे रविवार को अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने भारत में 12.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई 113.40 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 179.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें:

दसवें दिन ‘भूत बंगला’ के हिंदी वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 29.25% रही, जो दिन भर दर्शकों की अच्छी संख्या को दर्शाती है। फिल्म ने सुबह के शो में 13.08% ऑक्यूपेंसी के साथ शुरुआत की, दोपहर में इसमें वृद्धि के साथ 38.31% हो गई और शाम के शो में यह 42.31% के टॉप पर पहुंच गई। हालांकि, रात में यह थोड़ी गिरकर 23.31% रह गई।

अक्षय कुमार के साथ ‘भूत बंगला’ में तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, जिस्सू सेनगुप्ता और राजपाल यादव समेत कई कलाकार नजर आए हैं। फिल्म का निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले संयुक्त रूप से किया है।

खास बात यह है कि साल 2007 में आई फिल्म ‘भूल भुलैया’ के बाद अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर से किसी हॉररकॉमेडी के लिए साथ आई है। इससे पहले यह जोड़ी ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘दे दना दन’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। इस रियूनियन ने दर्शकों के बीच पुरानी यादें ताजा कर दी हैं और फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बना दिया है।

इन फिल्मों से होगी ‘भूत बंगला’ की टक्कर

बता दें कि अब 1 मई को इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्मों से टक्कर होगी। इसमें एक रितेश देशमुख स्टारर ‘राजा शिवाजी’ है, तो दूसरी साई पल्लवी और जुनैद खान स्टारर ‘एक दिन’ होगी। हालांकि, अभी इसके बाद कुछ दिन का समय है। ऐसे में देखना होगा कि इन दिनों में ‘भूत बंगला’ कितना कमा पाती है।

यह भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply