Satya Report: Varanasi News: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के ट्रामा सेंटर में 71 वर्षीय महिला की रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर का ऑपरेशन करने के बजाय कथित तौर पर जांघ की सर्जरी कर दिए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस मामले में 4 सदस्यों…
अवैध स्पा सेंटरों पर चला प्रशासन का हंटर: एक साथ 6 सेंटर सील, बिना लाइसेंस और NOC के चल रहा था खेल!
बांदा में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही: 5 साल की मासूम को बनाया उम्रभर का दिव्यांग, मेडिकल कॉलेज के…
मृत्युंजय ने आरोप लगाया कि गलत ऑपरेशन के कारण उसकी दादी को कई तरह की समस्याएं होने लगीं जिसके बाद 18 मार्च को उसकी दादी का दोबारा ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह अस्पताल में ही भर्ती रहीं और 27 मार्च को उनकी मौत हो गई। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक एस. एन. शंखवार ने बताया कि उन्होंने इस घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय समिति बनाई है और उसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




