India

बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई, TMC के ‘पुष्पा’ जहांगीर खान को नेपाल से किया गिरफ्तार, 2024 चुनाव के मामले में एक्शन

बंगाल STF ने सोमवार को TMC के ‘पुष्पा’ जहांगीर खान पर बड़ी कार्रवाई की. उन्हें नेपाल से गिरफ्तार किया गया. जहांगीर पश्चिम बंगाल और नेपाल के बॉर्डर पर बने पशुपतिनाथ मार्केट के रास्ते नेपाल भाग गया था. वह नेपाल में ही पुलिस से बचने के लिए छिपा हुआ था. बंगाल STF को एक सूत्र से जानकारी मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई, TMC के ‘पुष्पा’ जहांगीर खान को नेपाल से किया गिरफ्तार, 2024 चुनाव के मामले में एक्शन
बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई, TMC के ‘पुष्पा’ जहांगीर खान को नेपाल से किया गिरफ्तार, 2024 चुनाव के मामले में एक्शन

जहांगीर खान को टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का राइट हैंड माना जाता है. जानकारी के मुताबिक, फलता के लोग जहांगीर की मनमानी से लंबे समय से तंग आ चुके थे. उन पर लूटपाट और जबरन वसूली समेत कई आरोप थे. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से जहांगीर घर से दूर थे. उनकी तलाश जारी थी. अब बंगाल एसटीएफ ने उन्हें धर दबोचा है.

2024 चुनाव के मामले में एक्शन

जहांगीर पर 2024 के चुनाव के दौरान लोगों को डरानेधमकाने, जबरन पैसे वसूलने, अवैध रूप से जमीन कब्जा करने और बेहिसाब धनसंपत्ति रखने के गंभीर आरोप हैं. 2024 के चुनाव में ममता के भतीजे और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने डायमंड हार्बर सीट से करीब 7 लाख वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी. माना जाता है कि अभिषेक को इतनी बड़ी जीत दिलाने के पीछे जहांगीर का ही सबसे बड़ा हाथ था. पर्दे के पीछे रहकर उन्होंने इस पूरी जीत की रणनीति बनाई और उसे जमीन पर लागू किया था.

यह खबर अभीअभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply