IndiaTrendingUttar Pradesh

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पुलिस मुठभेड़ में गोगी गैंग के दो शूटर ढेर

शामली : हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 5050 हजार रुपये के इनामी दो शूटर मारे गए। मृतकों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है। दोनों सोनीपत के रहने वाले बताए जा रहे हैं और पुलिस के अनुसार, वे गोगी गैंग से जुड़े शूटर थे।

पुलिस के अनुसार, अंकित बालियान की हत्या के बाद दोनों शूटर बागपत के रास्ते लोनी की ओर फरार हुए थे। सोमवार सुबह दोनों औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए सोनीपत जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया।

पुलिस का दावा है कि घिरने के बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों को 20 से अधिक गोलियां लगी हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अंकित बालियान की हत्या में कुल चार शूटर शामिल थे। इनमें सुमित और मोहित को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है, जबकि अब सत्यम और आर्यन की तलाश की जा रही है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

अंकित बालियान की हत्या के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शूटरों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान उनके बागपत और लोनी की ओर भागने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस टीमों ने संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी थी। सोमवार सुबह इसी अभियान के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस का बदमाशों से आमनासामना हो गया और मुठभेड़ शुरू हो गई।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply