TrendingUttar Pradesh

​यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 5 IAS और 6 PCS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जालौन और बहराइच के डीएम भी बदले

​यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 5 IAS और 6 PCS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जालौन और बहराइच के डीएम भी बदले

लखनऊ,UP Transfer News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार देर रात बहराइच और जौलन के जिलाधिकारियों के साथ प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए विभिन्न विभागों में अधिकारियों की नई तैनाती की है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार कुल 11 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी और विकास प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हैं।

स्थानांतरण सूची के अनुसार सुशील प्रताप सिंह को कुल सचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय के पद से सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाया गया है। अतुल कुमार को संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण से कुल सचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है।

राजेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी, बदायूं को अपर जिलाधिकारी , कानपुर नगर बनाया गया है। संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी , गोंडा को उपनिदेशक , युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के पद पर भेजा गया है। प्रमोद झा, नगर मजिस्ट्रेट, झांसी को अपर जिलाधिकारी , गोंडा बनाया गया है। योगेश्वर सिंह, उपजिलाधिकारी, कुशीनगर को नगर मजिस्ट्रेट, झांसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जालौन और बहराइच के जिलाधिकारी बदले

इसी क्रम में पांच अन्य अधिकारियों की भी नई तैनाती की गई है। सूची के अनुसार राजेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी, जालौन को जिलाधिकारी, बहराइच बनाया गया है। वहीं समीर, विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को को जिलाधिकारी, जालौन की जिम्मेदारी दी गई है।

झांसी और बाराबंकी में भी नई जिम्मेदारियां

सुश्री आकांक्षा राना, नगर आयुक्त, नगर निगम, झांसी को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को के पद पर तैनात किया गया है। बी. सूदन, मुख्य विकास अधिकारी, बाराबंकी को नगर आयुक्त, नगर निगम, झांसी बनाया गया है। वहीं पंकज वर्मा, सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, मुरादाबाद को मुख्य विकास अधिकारी, बाराबंकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply