CrimeIndia

अमरावती में नाबालिग से दरिंदगी का बड़ा मामला, 8 आरोपियों पर POCSO के तहत केस दर्ज

Amravati Crime News: दर्यापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ लंबे समय तक यौन शोषण और जबरन बाल विवाह का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने2 मुख्य आरोपियों सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। शिकायत के अनुसार यह उत्पीड़न जून 2024 से मई 2026 के बीच चलता रहा। नाबालिग पीडिता का पहले दो आरोपियों ने दर्यापुर निवासी युवक के साथ जबरन विवाह करवा दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को अपने घर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

बाद में अन्य दो आरोपियों ने पीड़िता की मर्जी के खिलाफ उसका दूसरा विवाह मूर्तिजापुर निवासी 28 वर्षीय आरोपी के साथ तय कर दिया। इस दौरान आरोपी के मातापिता भी मौजूद थे। उसने भी पीड़िता के साथ उसके घर पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। समझौता कराने की कोशिशजब पीड़िता उसके अत्याचारों से तंग आकर पहले आरोपी के पास वापस गई, तो वहां मौजूद आरोपियों ने उसे सहारा देने के बजाय वापस जाने को कहा।

समझौता करने की कोशिश

पीड़िता ने जब अपने रिश्तेदारों के माध्यम से समझौता करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर दर्यापुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सों सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है। पुलिस ने जिन लोगों को आरोपी बनाया है उनमें दर्यापुर और क्षेत्र के निवासी हैं। दर्यापुर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

मनारोगी महिला के साथ दुष्कर्म

शिरजगांव कसबा थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक द्वारा मानसिक रूप से कमजोर दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। शिकायत के अनुसार पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अपने पति के साथ रहती है। उनका बेटा उनसे अलग रहता है।

ये भी पढ़े:

बेटे ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा

शिकायतकर्ता बेटा मजदूरी का काम खत्म कर घर लौटा और खाना खाकर आराम करने के बाद अपनी मां से मिलने गया। तो उसने देखा कि उसी के गांव का रहने वाला 25 वर्षीय आरोपी उसकी मां के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहा है।

बेटे ने जब आरोपी को रोकने की कोशिश की और उसे टोका, तो आरोपी उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता के बेटे द्वारा दी गई शिकायत और बयान के आधार पर शिरजगांव कसबा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply