कैलिफोर्निया: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple में 1 सितंबर 2026 से नेतृत्व में बड़ा बदलाव हो गया है। करीब 15 वर्षों तक कंपनी के CEO रहे Tim Cook अब Executive Chairman की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी जगह लंबे समय से Apple के Hardware Engineering विभाग से जुड़े John Ternus ने CEO का पद संभाल लिया है।

टिम कुक को मिलेगा कितना पैकेज?
Apple की अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन में दाखिल जानकारी के मुताबिक, Executive Chairman के तौर पर Cook की वार्षिक बेस सैलरी $2 मिलियन होगी। इसके अलावा उन्हें वित्त वर्ष 2027 के लिए $45 मिलियन के टारगेट इक्विटी अवॉर्ड मिलेंगे। इस तरह उनका टारगेट कुल पैकेज करीब $47 मिलियन है।
नए CEO John Ternus की कमाई कितनी?
वहीं John Ternus को CEO बनने के बाद $3 मिलियन सालाना बेस सैलरी मिलेगी। इसके साथ उन्हें वित्त वर्ष 2027 के लिए $55 मिलियन का टारगेट इक्विटी अवॉर्ड दिया जाएगा। उनका कुल टारगेट पैकेज करीब $58 मिलियन है।
Ternus से कितना कम है Cook का पैकेज?
दोनों के टारगेट पैकेज की तुलना करें तो:
- Tim Cook: $47 मिलियन
- John Ternus: $58 मिलियन
- अंतर: करीब $11 मिलियन
यानी नए CEO John Ternus का टारगेट पैकेज Tim Cook के Executive Chairman पैकेज से करीब 19% ज्यादा है। हालांकि दोनों पैकेज में बड़ा हिस्सा शेयर/इक्विटी का है और अंतिम रकम प्रदर्शन के आधार पर बदल सकती है।
Apple में क्यों अहम है यह बदलाव?
Apple के मुताबिक Cook Executive Chairman के रूप में कंपनी के कुछ महत्वपूर्ण मामलों, खासकर दुनिया भर के नीतिनिर्माताओं के साथ संबंधों में मदद करते रहेंगे। वहीं Ternus अब कंपनी की रोजमर्रा की कार्यकारी कमान संभालेंगे।



