नई दिल्ली। पिछला सप्ताह भारतीय शेयर बाजार के लिए निराशाजनक रहा। कुछ सकारात्मक घरेलू नीतिगत उपायों के बावजूद, वैश्विक अनिश्चितताओं और बाहरी चुनौतियों ने बाजार के माहौल को प्रभावित किया। प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 50 में सप्ताह के दौरान 0.77 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को, निफ्टी 0.21 प्रतिशत गिरकर 23,366 के स्तर पर बंद हुआ, जो पिछले आठ हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। सेंसेक्स भी 0.71 प्रतिशत कमजोर होकर 74,243.34 पर बंद हुआ, जिसमें 116.67 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इस गिरावट के बावजूद, बैंक निफ्टी ने कुछ मजबूती दिखाई और 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,496 पर बंद हुआ।
बाजार में गिरावट की मुख्य वजह क्या रही?
बाजार पर फिलहाल हर तरफ से दबाव बना हुआ है। मध्य पूर्व में जारी भूराजनीतिक तनाव और उससे कच्चे तेल की कीमतों में हो रहे उतारचढ़ाव का असर निवेशकों के मनोबल पर पड़ रहा है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में मामूली नरमी से बाजार को कुछ हद तक सहारा मिला है।
इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक की महंगाई को लेकर जताई गई चिंताओं और आगामी GDP वृद्धि पूर्वानुमान में कटौती ने भी घरेलू निवेशकों के सेंटिमेंट को प्रभावित किया। यही कारण है कि हालिया तेजी के बाद स्मॉलकैप, मिडकैप, आईटी और मेटल इंडेक्स में भारी प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली। वहीं, करेंसी मार्केट की बात करें तो, रुपये में 0.06 प्रतिशत की मामूली मजबूती आई और यह 94.93 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि हाल ही में यह डॉलर के मुकाबले 96.96 के निचले स्तर पर पहुंच गया था।
क्या अगले हफ्ते भी जारी रहेगा बिकवाली का दबाव?
सेबी रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट अनुज गुप्ता के अं, निफ्टी, बैंक निफ्टी और सेंसेक्स के टेक्निकल फिलहाल कमजोर दिख रही है। अगले सप्ताह शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव जारी रहने की संभावना है। वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें नीति निर्माताओं के लिए प्रमुख चिंता का विषय बनी हुई हैं। विशेषज्ञों ने निफ्टी, सेंसेक्स और बैंक निफ्टी के लिए कुछ अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल की पहचान की है, जिससे बाजार की अगले हफ्ते की चाल का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी।
क्या हैं निफ्टी और सेंसेक्स के अहम स्तर?
निफ्टी के लिए 23,20023,100 का स्तर मजबूत सपोर्ट का काम करेगा। अगर निफ्टी इस सपोर्ट को तोड़ता है, तो यह 22,70022,800 के स्तर तक नीचे जा सकता है। ऊपर की ओर, 23,500 पर कड़ा रेजिस्टेंस दिखाई दे रहा है।
बैंक निफ्टी को 53,00052,800 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट मिला है। यदि यह इस सपोर्ट से नीचे कारोबार करना शुरू करता है, तो बाजार इसे 51,50051,000 के स्तर तक नीचे खींच सकता है। ऊपरी रेजिस्टेंस 56,000 पर बना हुआ है। सेंसेक्स को 72,00071,500 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट मिला है, जबकि ऊपर की ओर 76,000 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।



