IndiaTrending

24 घंटे में टूटा बड़ा रिकॉर्ड! PM मोदी के इस वीडियो ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका, IShowSpeed भी रह गए पीछे

24 घंटे में टूटा बड़ा रिकॉर्ड! PM मोदी के इस वीडियो ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका, IShowSpeed भी रह गए पीछे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्ट ने महज 24 घंटे के भीतर 30.3 करोड़ (303 मिलियन) से अधिक व्यूज हासिल कर नया रिकॉर्ड बना दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इतने कम समय में किसी इंस्टाग्राम रील को मिले यह अब तक के सबसे ज्यादा व्यूज माने जा रहे हैं।

इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर छात्रों और युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को पूरी गंभीरता से देख रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने छात्रों से भरोसा बनाए रखने और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील भी की।

IShowSpeed का रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज पाने का रिकॉर्ड अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर IShowSpeed के नाम था। उनकी FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के दौरान BTS के साथ बनाई गई इंस्टाग्राम रील को पहले 24 घंटे में करीब 30 करोड़ (300 मिलियन) व्यूज मिले थे। अब प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो ने यह रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

व्यूज के साथ फॉलोअर्स भी बढ़े

वीडियो पोस्ट होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 10 लाख नए फॉलोअर्स जुड़े। खबर लिखे जाने तक वीडियो 33.2 करोड़ (332 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका था। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब 10.2 करोड़ (102 मिलियन) से अधिक फॉलोअर्स हैं।

वीडियो को 1.5 करोड़ (15 मिलियन) से ज्यादा लाइक्स और 13 लाख (1.3 मिलियन) से अधिक कमेंट्स भी मिल चुके हैं। शुरुआती 8 घंटे में ही इसे 5.6 करोड़ (56 मिलियन) व्यूज और 59 लाख (5.9 मिलियन) लाइक्स मिल गए थे।

पहले भी वायरल हो चुके हैं कई पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी के कई सोशल मीडिया पोस्ट पहले भी काफी चर्चा में रहे हैं। “Thank You, Friends” संदेश वाला वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाते हुए उनका वीडियो 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज तक पहुंचा था। इसके अलावा वंतारा दौरे के दौरान जानवरों के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो, स्पेस मिशन तथा खेलों से जुड़ी पोस्ट भी करोड़ों लोगों तक पहुंच चुकी हैं।

छात्रों से क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में इस मामले में कई अहम कदम उठाए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की कोशिश रही कि किसी छात्र का एक साल खराब न हो, इसलिए कम समय में करीब 22 लाख छात्रों की परीक्षा कराने की व्यवस्था की गई।

अपने संदेश के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से निराश न होने, मेहनत जारी रखने और अपने भविष्य पर पूरा ध्यान देने की अपील की।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply