
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के अंबिकापुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। जिसके बाद व्यक्ति गुस्से में होश खो बैठा। उसने दोनों को मौत के घाट उतारा है। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके पर फरार हो गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के बिसरपानी गांव का है। जहां गांव निवासी एक रिश्तेदार के घर पर महिला अपने कथित प्रेमी के साथ मौजूद थी। बताया गया कि पति ने मौके पर पहुंचकर दोनों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। दोनों में कई सालों से अवैध संबंध चल रहा था।
पति ने उसे कई बार समझाने का प्रयास किया। लेकिन, महिला ने अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाए रखा। मंगलवार को पति ने रिश्तेदार के घर पर दोनों को शराब पीते व आपत्तिजनक हालत में देखा। तो वह गुस्से से भड़क उठा। आरोप है कि पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच जमकर मारपीट शुरू हुई। जिसे देखकर मकान मालिक घर से भाग गया। इधर, गुस्साएं व्यक्ति ने फावड़े से दोनों के सिर पर हमला किया। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।
इस घटना को अंजाम देनें के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह जब मकान मालिक घर वापिस लौटा तो घर के भीतर दोनों की लाशें देख पुलिस को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना में मृतकों की पहचान ग्राम बिसरपानी दारापारा निवासी 35 वर्षीय बेंजे बड़ा और 32 वर्षीय नईहारो मझवार के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी बाबूलाल मझवार उम्र 35 वर्ष घटना के बाद फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।



