CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

जेल के गेट पर खुला बड़ा राज! प्रेमी से मिलने आई किशोरी के बैग से निकले 10 कारतूस और फर्जी ID

जेल के गेट पर खुला बड़ा राज! प्रेमी से मिलने आई किशोरी के बैग से निकले 10 कारतूस और फर्जी ID

उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में स्थित मंडल कारागार में शुक्रवार को निरुद्ध प्रेमी से मुलाकात करने पहुंची एक किशोरी के बैग की मुख्य गेट पर तलाशी के दौरान 10 कारतूस और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया। जेल प्रशासन के अनुसार, तलाशी के दौरान कारतूस…

उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में स्थित मंडल कारागार में शुक्रवार को निरुद्ध प्रेमी से मुलाकात करने पहुंची एक किशोरी के बैग की मुख्य गेट पर तलाशी के दौरान 10 कारतूस और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया। जेल प्रशासन के अनुसार, तलाशी के दौरान कारतूस और आधार कार्ड मिलने पर जेल अधीक्षक मृत्युंजय पांडे ने किशोरी से पूछताछ की। इसके बाद उसे नगर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, छेदीपुरवा निवासी हर्षु कश्यप किशोरी से जुड़े एक मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मंडलीय कारागार में निरुद्ध है। किशोरी उसी से मुलाकात करने जेल पहुंची थी। तलाशी के दौरान उसके बैग से कारतूस बरामद होने के बाद मामले की जांच शुरू की गई है। पुलिस को दिए बयान में बंदी हर्षु कश्यप के पिता ने बताया कि बरामद कारतूस उनके लाइसेंसी रिवॉल्वर के हैं, जिन्हें उनकी बेटी चोरी करके ले गई थी। पुलिस बरामद कारतूस, फर्जी आधार कार्ड और पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply