IndiaTrending

एअर इंडिया का बड़ा कदम: वाराणसी से लॉन्च हुई ‘ईज़ी कनेक्ट’ सेवा, अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी और आसान

Air India New Service Varanasi Airport:   एअर इंडिया ने आज भारत सरकार के नए हबएंडस्पोक फ्रेमवर्क के तहत अपनी पहली ‘ईज़ी कनेक्ट’ फ़्लाइट के लॉन्च के साथ भारतीय विमानन उद्योग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस बदलावकारी मॉडल का उद्देश्य भारत को दुनिया से और दुनिया को भारत से जोड़ना है। ईज़ी कनेक्ट सर्विस के तहत पहली फ़्लाइट एआई 1111 आज सुबह 9:23 बजे वाराणसी से रवाना हुई। इस फ़्लाइट में ऐसे इंटरनेशनल यात्री सवार थे जो दिल्ली से आगे भारत के बाहर 9 गंतव्यों – जैसे दुबई, कोलंबो, जेद्दा, रियाद, काठमांडू और फुकेत – के लिए कनेक्टिंग फ़्लाइट लेने वाले थे।

एअर इंडिया का बड़ा कदम: वाराणसी से लॉन्च हुई ‘ईज़ी कनेक्ट’ सेवा, अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी और आसान
एअर इंडिया का बड़ा कदम: वाराणसी से लॉन्च हुई ‘ईज़ी कनेक्ट’ सेवा, अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी और आसान

लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ पहली ‘ईज़ी कनेक्ट’ फ़्लाइट का उद्घाटन

भारत सरकार के माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री,  किंजरापु राम मोहन नायडू ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली ‘ईज़ी कनेक्ट’ फ़्लाइट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहाः “आज हम हवाई यात्रा को और आसान बनाने तथा भविष्य के लिए तैयार, आत्मनिर्भर भारतीय एविएशन उद्योग बनाने के अपने विज़न को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहे हैं, एक ऐसा उद्योग कुशल, समावेशी और विश्वस्तर पर प्रतिस्पर्धी हो।

नया हबएंडस्पोक मॉडल हमारे नागरिकों के लिए यात्रा के तरीके को बदल देगा इस मॉडल के द्वारा भारत के किसी भी शहर में रहने वाला व्यक्ति अपने ही शहर से इंटरनेशनल यात्रा शुरू कर सकता है और पूरे भरोसे एवं आसानी के साथ भारत के अपने पंखों पर दुनिया भर में यात्रा कर सकता है।”

एअर इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर, कैंपबेल विल्सन ने कहा, “ग्लोबल एविएशन में भारत एक बड़ी ताकत है, फिर भी दशकों से विदेश जाने वाले ज़्यादातर भारतीय यात्रियों को आराम और सुविधा से समझौता कर विदेशी ट्रांज़िट पॉइंट्स का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एअर इंडिया की ‘ईज़ी कनेक्ट’ फ़्लाइट्स शुरू की गई हैं, और इसके लिए भारत सरकार से मिले सहयोग के लिए हम आभारी हैं।”

विल्सन ने आगे कहा, “आज के भारत में, वाराणसी, अमृतसर या विशाखापट्नम के किसी परिवार को दुनिया को किसी कोने तक पहुंचने के लिए अनजान ट्रांज़िट माहौल से गुज़रने की ज़रूरत नहीं पड़नी चाहिए। उन्हें अपने ही शहर इंटरनेशनल यात्रा शुरू करने का मौका मिलना चाहिए, और विश्वस्तरीय गंतव्यों आसानी से पहुंचने में आत्मविश्वास, आराम और गर्व महसूस होना चाहिए।”

उड्डयन मंत्री समेत कई अधिकारी रहे मौजूद

लॉन्च के अवसर पर, माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने ईज़ी कनेक्ट की पहली फ़्लाइट के लिए चेकइन करने वाले पहले यात्री को एक यादगार बोर्डिंग पास दिया। इस मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव  समीर कुमार सिन्हा; नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव  पुनीत कंसल; एयरपोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार; एअर इंडिया के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर  कैंपबेल विल्सन; एअर इंडिया में गवर्नेंस, रिस्क, कंप्लायंस और कॉर्पोरेट अफेयर्स के ग्रुप हेड  पी. बालाजी; और सरकारी एजेंसियों व एअर इंडिया के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

देश भर में शुरुआत

हबएंडस्पोक सर्विस शुरू करने वाली पहली एयरलाइन के रूप में देश भर में चरणबद्ध तरीके से इसे लागू करने में अग्रणी है। इसके तहत वाराणसी के अलावा कई और घरेलू स्पोक शहरों को दिल्ली, मुंबई और बैंगलुरु में मौजूद एयरलाइन के मुख्य हब से जोड़ा जाएगा, जिससे लाखों भारतीय बिना किसी रुकावट के इंटरनेशनल यात्रा का सहज अनुभव पा सकेंगे।

अगले कुछ महीनों में, एअर इंडिया अहमदाबाद, अमृतसर, चेन्नई, गोवा, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई, पटना, वडोदरा और विशाखापट्नम सहित कई अन्य भारतीय शहरों से भी ईज़ी कनेक्ट सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है। इससे भारतीय यात्रियों के लिए दुनिया भर के गंतव्यों की यात्रा का तरीका पूरी तरह से बदल जाएगा।
हर साल लगभग 25 मिलियन यात्री भारत से लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, जिनमें से लगभग 20 मिलियन कनेक्टिंग यात्री होते हैं – और इनमें से तकरीबन 85 फीसदी यात्रियों को भारतीय एयरपोर्ट्स के बजाय विदेशी हब से होकर गुज़रना पड़ता है।

ईज़ी कनेक्ट फ़्लाइट्स के बारे में और जानें

एअर इंडिया की ईज़ी कनेक्ट सर्विस, छोटे स्पोक एयरपोर्ट्स से बड़े हब एयरपोर्ट्स तक की फ़्लाइट्स हैं। इन्हें इस तरह से प्लान किया गया है कि बड़े हब एयरपोर्ट्स से आगे इंटरनेशनल गंतव्य तक आसानी से पहुँचा जा सके। यानि जिन शहरों से कई इंटरनेशनल गंतव्यों के लिए सीधी फ़्लाइट्स नहीं हैं, वहाँ के यात्री अब अपने ही शहर से इंटरनेशनल यात्रा शुरू कर सकते हैंः

  •  शुरुआती एयरपोर्ट पर ही अंतिम गंतव्य तक के लिए चेकइन की सुविधा
  • बड़े एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन क्लीयरेंस कराने के बजाय, शुरूआती एयरपोर्ट पर ही क्लीयरेंस की सुविधा
  • बड़े एयरपोर्ट से बैगेज को दोबारा चेकइन किए बिना आसानी से इंटरनेशनल ट्रांज़िट की सुविधा

इससे यात्री दिल्ली या मुंबई से होकर इंटरनेशनल ट्रांज़िट पैसेंजर के रूप में यात्रा कर सकते हैं। उन्हें बारबार औपचारिक प्रक्रियाओं से होकर नहीं गुज़रना पड़ता और विदेशी हब के अनजान माहौल में ट्रांज़िट के दौरान होने परेशानी काफी कम हो जाती है।

एअर इंडिया की ‘ईज़ी कनेक्ट’फ़्लाइट्स के यात्रियों को यात्रा आसान बनाने के लिए उड़ान भरने से पहले और ट्रांज़िट के दौरान कुछ ज़रूरी प्रक्रियाओं को पूरा करना होता है; इसमें भारतीय नागरिकों के लिए ‘डिजीयात्रा’में रजिस्ट्रेशन करवाना भी अनिवार्य है। ‘ईज़ी कनेक्ट’फ़्लाइट्स से अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए ‘डिजीयात्रा’ में रजिस्ट्रेशन करवाना और उड़ान भरने से पहले ऐप पर अपने बोर्डिंग पास अपलोड करना ज़रूरी है। ‘स्पोक एयरपोर्ट्स’ पर वेब चेकइन और कस्टम्स डिक्लेरेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

एअर इंडिया के नए हबएंडस्पोक मॉडल के तहत ईज़ी कनेक्ट फ़्लाइट्स की बुकिंग अब सभी चैनलों एअर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, कॉन्टैक्ट सेंटर और ट्रैवल एजेंट्स पर शुरू हो चुकी है। वाराणसी एआई1111, दिल्ली पहुंचने के चार घंटे के भीतर 17 इंटरनेशनल गंतव्यों जैसे लंदन, रोम, मिलान, फ्रैंकफर्ट, ज़्यूरिख, दुबई, रियाद और जेद्दाह के लिए सहज कनेक्शन देती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply