India

एडवेंचर बाइक लवर्स के लिए बड़ा सरप्राइज, Royal Enfield Himalayan 440 में मिल सकते हैं ये खास बदलाव

Royal Enfield जल्द ही भारत में अपनी नई एडवेंचर बाइक Himalayan 440 लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि यह बाइक सितंबर 2026 में बाजार में आ सकती है.यह बाइक कंपनी की Scram 440 पर आधारित होगी और Royal Enfield के लाइनअप में Scram 440 से ऊपर और Himalayan 450 से नीचे रखी जाएगी.

एडवेंचर बाइक लवर्स के लिए बड़ा सरप्राइज, Royal Enfield Himalayan 440 में मिल सकते हैं ये खास बदलाव

Royal Enfield Himalayan 440 दमदार इंजन

नई Himalayan 440 में 443cc का सिंगलसिलेंडर, एयर और ऑयलकूल्ड इंजन मिलने की उम्मीद है. यह वही इंजन होगा जो Scram 440 में दिया गया है.इस इंजन के साथ 6स्पीड गियरबॉक्स मिल सकता है. यह इंजन करीब 25.4PS की पावर और 34Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है, जिससे बाइक को बेहतर लोएंड पावर मिलेगी.

सस्पेंशन और ब्रेकिंग फीचर्स

राइडिंग को आरामदायक बनाने के लिए बाइक में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जा सकता है.सेफ्टी के लिए इसमें आगे और पीछे डिस्क ब्रेक के साथ डुअल चैनल मिल सकता है. इसमें स्विचेबल रियर ABS फीचर भी दिया जा सकता है.

मिल सकते हैं एडवेंचर बाइक वाले फीचर्स

में आगे की तरफ 21 इंच और पीछे 17 इंच के व्हील्स मिलने की उम्मीद है. बाइक में Himalayan 450 की तरह TFT डिजिटल कंसोल भी दिया जा सकता है. इसमें टर्नबायटर्न नेविगेशन और मैप मिररिंग जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है.

कितनी हो सकती है कीमत?

Royal Enfield Himalayan 440 की अनुमानित एक्सशोरूम कीमत करीब 2.5 लाख रुपये हो सकती है. यह बाइक Himalayan 450 के मुकाबले ज्यादा किफायती विकल्प के रूप में आएगी.यह उन लोगों को पसंद आ सकती है जो मजबूत डिजाइन, बेहतर टॉर्क और पारंपरिक राइडिंग अनुभव वाली एडवेंचर बाइक चाहते हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स कम होंगे, लेकिन ऑफरोड क्षमता और दमदार परफॉर्मेंस पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा.

Royal Enfield Himalayan 750

Royal Enfield एक बड़ी एडवेंचर बाइक Himalayan 750 पर भी काम कर रही है. उम्मीद है कि यह बाइक EICMA 2026 में ग्लोबल डेब्यू कर सकती है.इसमें नया 750cc एयर और ऑयलकूल्ड पैरेललट्विन इंजन मिल सकता है, जो करीब 55PS की पावर और 60Nm का टॉर्क दे सकता है. इस बाइक में नए फीचर्स के तौर पर अपडेटेड एग्जॉस्ट, नया TFT कंसोल, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, क्रूज कंट्रोल, कई राइडिंग मोड और नया ट्यूबलर चेसिस मिलने की उम्मीद है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply