India

​Bigg Boss 20: Salman Khan ने बताया कैसे ‘10 Ka Dum’ ने बदली उनकी नेगेटिव इमेज, बोले- शो में एक्टर नहीं इंसान दिखा

: बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने अपने करियर के एक ऐसे दौर को याद किया, जब उनके खिलाफ लगातार नकारात्मक खबरें सामने आ रही थीं। सलमान ने बताया कि उस समय उनके कोर्ट केस, रिश्ते और फिल्मों से जुड़ी चर्चाएं उनकी फिल्मों और अभिनय से ज्यादा सुर्खियों में रहती थीं।

​Bigg Boss 20: Salman Khan ने बताया कैसे ‘10 Ka Dum’ ने बदली उनकी नेगेटिव इमेज, बोले- शो में एक्टर नहीं इंसान दिखा

सलमान ने अपने पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि उनकी फिल्मों के काम के साथसाथ उनकी निजी जिंदगी से जुड़े मुद्दों पर भी लगातार चर्चा हो रही थी। इसी दौरान उन्हें टेलीविजन शो 10 Ka Dum ऑफर हुआ।

10 Ka Dum करने को लेकर सलमान थे असमंजस में

सलमान खान ने बताया कि शुरुआत में वह ‘10 Ka Dum’ करने के लिए तैयार नहीं थे। उनके खिलाफ चल रही नकारात्मक चर्चाओं की वजह से उन्हें डर था कि टीवी शो में आने का फैसला सही रहेगा या नहीं।

सलमान ने कहा कि उस समय अखबारों और टीवी चैनलों पर उनके खिलाफ काफी बातें चल रही थीं। ऐसे माहौल में उन्होंने शो करने को लेकर अपने पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान से भी सलाह ली।

 

सलीम खान ने दिया था भरोसा

सलमान के मुताबिक, जब उन्होंने अपने पिता से इस ऑफर को लेकर बात की तो सलीम खान ने उन्हें खुद पर भरोसा रखने की सलाह दी। उन्होंने सलमान को समझाया कि उनकी परवरिश और व्यक्तित्व खुद लोगों के सामने अपनी बात रख सकते हैं। इसके बाद सलमान खान ने ‘10 Ka Dum’ करने का फैसला किया।

लोगों ने एक्टर नहीं, इंसान को देखा

सलमान खान ने बताया कि शो के जरिए दर्शकों को उनके व्यक्तित्व का एक अलग पहलू देखने को मिला। उनके मुताबिक, लोग उनकी फिल्मों में उन्हें एक अभिनेता के तौर पर देखते थे, लेकिन ‘10 Ka Dum’ में दर्शकों को उनका वास्तविक व्यक्तित्व देखने का मौका मिला।

ने इसी अनुभव को याद करते हुए बताया कि ‘10 Ka Dum’ के बाद दर्शकों का उनके प्रति नजरिया बदला। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनकी पुरानी फिल्मों को भूलकर ‘10 Ka Dum’ देखना शुरू किया, क्योंकि वहां उन्हें एक अभिनेता के बजाय एक इंसान दिखाई दिया।

फिल्मों से टीवी तक का सफर बना अहम मोड़

सलमान खान के लिए ‘10 Ka Dum’ का दौर उनके टेलीविजन करियर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। शो के जरिए उन्होंने दर्शकों के साथ सीधे संवाद किया और उनका एक अलग स्क्रीन पर्सनैलिटी सामने आया।

अब सालों बाद में सलमान ने उस दौर को याद करते हुए बताया कि किस तरह टेलीविजन ने उन्हें दर्शकों के सामने एक अलग रूप में पेश किया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply