Bihar

Bihar Weather: पेड़ गिरे, गाड़ियां चकनाचूर और 8 मौतों… तेज आंधी-बारिश से बिहार बेहाल, पटना से वैशाली तक तबाही

Patna News: बिहार में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी, बारिश व बिजली गिरने से कई जिलों में भारी तबाही मच गई. इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए, बिजली व्यवस्था ठप हो गई और सड़कों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही. घटना को लेकर राज्य सरकार ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है.

Bihar Weather: पेड़ गिरे, गाड़ियां चकनाचूर और 8 मौतों… तेज आंधी-बारिश से बिहार बेहाल, पटना से वैशाली तक तबाही
Bihar Weather: पेड़ गिरे, गाड़ियां चकनाचूर और 8 मौतों… तेज आंधी-बारिश से बिहार बेहाल, पटना से वैशाली तक तबाही

कई जिलों में बारिशआंधी का कहर

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शुक्रवार शाम राजधानी पटना समेत समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, वैशाली और अन्य जिलों में अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. कई इलाकों में बिजली गिरने और पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं. मिली जानकारी के अनुसार, पटना, भोजपुर, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण और वैशाली में आंधीबारिश से लोगों की मौत हुई है. वहीं पटना और वैशाली में पेड़ गिरने से दबकर भी लोगों की जान गई.

पटना में उखड़े पेड़, सड़कें बनीं जाम

राजधानी पटना में तेज आंधी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला. बीरचंद पटेल मार्ग, विद्यापति मार्ग, देशरत्न मार्ग और हाई कोर्ट परिसर समेत कई जगहों पर बड़ेबड़े पेड़ गिर गए. सचिवालय परिसर में करीब 50 साल पुराना पेड़ भी धराशायी हो गया. कई स्थानों पर होर्डिंग्स गिरने की भी खबर है.

बारिश और पेड़ गिरने के कारण राजधानी की सड़कों पर लंबा जाम लग गया. कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा. गर्दनीबाग इलाके में पेड़ गिरने से दो लोगों के दबने की सूचना भी सामने आई है.

नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पटना नगर निगम ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. निगम ने हेल्पलाइन नंबर 155304 जारी करते हुए कहा है कि कहीं भी पेड़ गिरने या जलजमाव की स्थिति होने पर तुरंत सूचना दें, ताकि राहत कार्य जल्द शुरू किया जा सके.

सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख

घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को चारचार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं. साथ ही प्रशासन को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने, सड़कों से गिरे पेड़ों को हटाने और यातायात व्यवस्था सामान्य करने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply