IndiaPunjabTrending

भाजपा पंजाब में धार्मिक सद्भाव की पक्षधर, हिंदू-सिख एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत : श्वेत मलिक

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद तथा पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा कि भाजपा पंजाब में धार्मिक सद्भाव, सामाजिक समरसता और हिंदूसिख एकता की प्रबल समर्थक है। उन्होंने कहा कि पार्टी हर परिस्थिति में धार्मिक सौहार्द के पक्ष में चट्टान की तरह खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।

भाजपा पंजाब में धार्मिक सद्भाव की पक्षधर, हिंदू-सिख एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत : श्वेत मलिक

मलिक ने कहा कि हिंदूसिख संबंध “नाखून और मांस” की तरह अटूट हैं। उन्होंने स्मरण कराया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मुगल शासक औरंगज़ेब द्वारा हिंदुओं के जबरन धर्मांतरण के विरोध में अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि पंजाब की परंपरा में कई हिंदू परिवार अपने प्रथम पुत्र को सिख स्वरूप में समर्पित करते रहे हैं, जो दोनों समुदायों के गहरे संबंधों का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति पंजाब की सीमाओं की सुरक्षा, सामाजिक भाईचारे और धार्मिक सौहार्द को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। पार्टी धार्मिक डेरों, गुरुद्वारों तथा अन्य आध्यात्मिक संस्थाओं से संवाद स्थापित कर सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य कर रही है। भाजपा सभी धर्मों और उनके पूज्य स्थलों का समान सम्मान करती है तथा सिख गुरुओं के आदर्शों के साथसाथ भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और विभिन्न धार्मिक पर्वों का सम्मान करती है।

मलिक ने कहा कि भाजपा जबरन अथवा लालच देकर कराए जाने वाले धर्मांतरण का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पंजाब में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर चिंता व्यक्त कर चुके हैं और भाजपा सरकार बनने पर इस दिशा में प्रभावी कानूनी कदम उठाने की बात कह चुके हैं। उन्होंने पंजाब के लोगों से ऐसे तत्वों से सतर्क रहने की अपील की, जो विदेशी शक्तियों के इशारे पर राज्य के धार्मिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य पंजाब को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध राज्य बनाना है। उन्होंने बताया कि पार्टी नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चला रही है, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालकर स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।

मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समुदाय के सम्मान, विरासत और कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में सिख इतिहास और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण, लंगर पर जीएसटी हटाना, हरमंदिर साहिब को एफसीआरए के तहत पंजीकरण की सुविधा, 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ घोषित करना, 1984 सिख विरोधी दंगा मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई, पीड़ित परिवारों के पुनर्वास, विदेशों में रह रहे सिखों की तथाकथित ‘ब्लैक लिस्ट’ समाप्त करना, फतेहगढ़ साहिब एवं जलियांवाला बाग स्मारक का पुनरुद्धार तथा श्री गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजन मोदी सरकार की महत्वपूर्ण पहलें रही हैं।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के दौरान केंद्र सरकार ने वहां फंसे भारतीयों और सिख समुदाय के लोगों को सुरक्षित भारत लाने का कार्य किया। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब की तीन पवित्र स्वरूपों को भी सम्मानपूर्वक भारत लाया गया तथा अनेक अफगान सिखों को सुरक्षित निकाला गया।

मलिक ने कहा कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मूकश्मीर में समान अधिकार सुनिश्चित किए गए। साथ ही अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आए सिख शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व पर देशव्यापी कार्यक्रम आयोजित किए गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं पटना साहिब जाकर मत्था टेकने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि गुजरात के जामनगर स्थित गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल के 750 बेड वाले नए एनेक्सी भवन को प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया। इसके अतिरिक्त अयोध्या हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया तथा जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं डेरा सचखंड बल्लां जाकर संत निरंजन दास से आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं।

मलिक ने कहा कि भाजपा पंजाब में सभी समुदायों के बीच विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता को और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply