फगवाड़ा भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए एक समारोह पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के आवास पर आयोजित किया गया। भाजपा के जिला कपूरथला उपाध्यक्ष बलविंदर ठाकुर और आशू पुरी की संयुक्त अगुवाई में आयोजित शोक सभा में पूर्व नगर कौंसिल प्रधान बलभद्र सेन दुग्गल, पूर्व चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा तेजस्वी भारद्वाज तथा वरिष्ठ भाजपा नेता आशू सांपला विशेष रूप से शामिल हुए।

समारोह के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भेंट की। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान नेता थे, जिन्होंने अपनी सादगी, स्पष्ट सोच, राष्ट्र के प्रति समर्पण और लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता से देश की राजनीति पर गहरी छाप छोड़ी। अटल जी ने अपनी लंबी राजनीतिक यात्रा के दौरान हमेशा देशहित को प्राथमिकता दी। उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच आज भी राजनीतिक नेताओं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए उनके द्वारा दिया गया योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर महेंद्र थापर, भारती शर्मा, विशाल वालिया, सुरिंदर जॉर्डन, राज कुमार राणा, बल्लू वालिया, लोकेश बाली, हरीश धीर, के.एल. गोगना, राजिंदर कुमार, सिद्धार्थ राज, शिवरंजन दुग्गल, गुरदीप सिंह, राजिंदर सोंधी, हर्ष भल्ला, सौरभ सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



