IndiaUttar Pradesh

BJP Organizational List: ओबीसी का दबदबा, 16 सवर्ण और 6 दलित… 57 पदाधिकारियों वाली नई टीम में बीजेपी ने साधे जातीय समीकरण

यूपी बीजेपी ने कार्यालय प्रभारी और प्रवक्ताओं को छोड़कर 57 पदाधिकारियों के नाम का ऐलान किया है. इसमें जातीय समीकरणों और संतुलन का ख्याल रखा गया है, जिसमें 16 सामान्य जाति या अगड़ी जाति के के नेताओं को संगठन में जगह दी गई है, जिसमें 7 ब्राह्मणों को जगह मिली है. 6 दलित नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. संगठन की लिस्ट में ओबीसी का दबदबा नजर आ रहा है. हालांकि, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं की गई है. पार्टी में 10 सालों से संगठन में जमे सभी चेहरों की छुट्टी कर दी गई है. सीएम योगी के करीबी धर्मेन्द्र सिंह और कामेश्वर सिंह को भी संगठन में जगह मिली है.

BJP Organizational List: ओबीसी का दबदबा, 16 सवर्ण और 6 दलित… 57 पदाधिकारियों वाली नई टीम में बीजेपी ने साधे जातीय समीकरण

संगठन के कुछ पुराने चेहरों को उपाध्यक्ष और मंत्री पद पर आसीन किया गया है. पार्टी ने तय किया था कि दस सालों से संगठन में जमे लोगों को हटाया जाएगा और नए चेहरों को जगह मिलेगी. इस बाबत पंकज सिंह ने चिठ्ठी लिखकर पुराने चेहरों के बजाए नए चेहरों को वरीयता देने की मांग की थी. पंकज संगठन से बाहर हुए तो उनके छोटे भाई नीरज सिंह को इस बार उपाध्यक्ष के तौर पर मौका मिला है.

क्षेत्रीय और जाति संतुलन को साधने की कोशिश

पार्टी के विजन 2048 पर काम करते हुए युवाओं को मौका मिला है. नई लिस्ट में पार्टी के बड़े चेहरों या गुटों में सभी के कुछकुछ लोगों को शामिल किया गया है. हालांकि, किसी बड़े नेता का या सरकार का संगठन की लिस्ट में कोई दबदबा नहीं है. कुलमिलाकर क्षेत्रीय और जाति संतुलन को साधने की कोशिश की गई है. इसमें 57 में 6 दलित चेहरों को भी मौका दिया गया है, जिनमें पूर्व सासंद प्रियंका रावत आकांक्षा सोनकर महिला भी हैं.

नामपद
सुरेश राणाउपाध्यक्ष
सत्यपाल सैनीउपाध्यक्ष
ब्रज बहादुरउपाध्यक्ष
डॉ. धर्मेंद्र सिंहउपाध्यक्ष
मोहित बेनीवालउपाध्यक्ष
देवेश कोरीउपाध्यक्ष
प्रियंका रावतउपाध्यक्ष
दुर्विजय शाक्यउपाध्यक्ष
रमेश सिंहउपाध्यक्ष
नीरज सिंहउपाध्यक्ष
अर्चना मिश्राउपाध्यक्ष
पूजा पालउपाध्यक्ष
शंकर गिरीउपाध्यक्ष
कामेश्वर सिंहउपाध्यक्ष
डॉ. कृतिका अग्रवालउपाध्यक्ष
सुरेश मौर्यउपाध्यक्ष
राजेश यादवउपाध्यक्ष
कृष्ण बिहारी रायउपाध्यक्ष
आलोक गुप्ताउपाध्यक्ष
रामप्रताप सिंह चौहानमहामंत्री
गीता शाक्यमहामंत्री
अभिजात मिश्रामहामंत्री
उपेंद्र रावतमहामंत्री
संजय रायमहामंत्री
शंकर लोधीमहामंत्री
दिलीप पटेलमहामंत्री
राजेश चौधरीमहामंत्री
विजय शिवहरेमंत्री
बसंत त्यागीमंत्री
शिवभूषण सिंहमंत्री
सहजानंद रायमंत्री
अंकुर शर्मामंत्री
अनिल यादवमंत्री
अवधेश श्रीवास्तवमंत्री
विजय राजमरमंत्री
प्रेमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मामंत्री
किरण लोधी निषादमंत्री
राकेश बिंदमंत्री
संचिता सिंह चौहानमंत्री
रजनी पांडेयमंत्री
राहुल वाल्मीकिमंत्री
महाधेया नागरमंत्री
दीपमाला संतोषीमंत्री
सुहासिनी जायसवालमंत्री
यतेन्द्र शर्मामंत्री
आकांक्षा सोनकरमंत्री
नवाब सिंह नागरक्षेत्रीय अध्यक्ष
पूरन लाल लोधीक्षेत्रीय अध्यक्ष
राम किशोर साहूक्षेत्रीय अध्यक्ष
अवधेश द्विवेदीक्षेत्रीय अध्यक्ष
अशोक चौरसियाक्षेत्रीय अध्यक्ष
विनोद रायक्षेत्रीय अध्यक्ष
भारत दीक्षितकार्यालय मंत्री
अतुल अवस्थीकार्यालय सहमंत्री
लक्ष्मण सिंहकार्यालय सहमंत्री
दिनेश प्रताप सिंहमुख्य प्रवक्ता
मनोज दीक्षितप्रदेश मीडिया संयोजक
हिमांशु राज पंडितप्रदेश सोशल मीडिया संयोजक

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply