आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात की. मुलाकात के दौरान आरक्षण, पिछड़े वर्गों के अधिकार और संविधान की रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. मुलाकात के बाद संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी संविधान और आरक्षण के लिए सबसे बड़ा खतरा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने एक बार फिर आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने की कोशिशें तेज कर दी हैं.

ने यूपी की 69 हजार शिक्षक भर्ती का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार ने 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़े वर्गों के अधिकारों से वंचित किया.
उन्होंने कहा कि पिछड़े समुदायों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जाएगी. संजय सिंह के मुताबिक, अखिलेश यादव के साथ बैठक में इन मुद्दों के अलावा कई अन्य राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई. मुलाकात को आगामी राजनीतिक रणनीति और विपक्षी एकजुटता के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.
संजय सिंह ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
संजय सिंह राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर लगातार हमला बोल रहे हैं. इससे पहले एक्स पर अपने पोस्ट में राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर हमला बोला. उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश में हर जगह सरकारी स्कूल बर्बाद हो रहे हैं, जिसके खिलाफ आम आदमी पार्टी मजबूती से अभियान चला रही है, बौद्ध प्रांत के स्कूलों की हालत देखिए. सुल्तानपुर से लेकर सिद्धार्थनगर और प्रतापगढ़ तक सरकारी स्कूल बदहाल हैं, कहीं छत नहीं तो कहीं सफाई नहीं, कहीं बिल्डिंग जर्जर तो टीचर ही नहीं.
उत्तर प्रदेश में हर जगह सरकारी स्कूल बर्बाद हो रहे हैं, जिसके खिलाफ आम आदमी पार्टी मजबूती से अभियान चला रही है, बौद्ध प्रांत के स्कूलों की हालत देखिए।
सुल्तानपुर से लेकर सिद्धार्थनगर और प्रतापगढ़ तक सरकारी स्कूल बदहाल हैं, कहीं छत नहीं तो कहीं सफाई नहीं, कहीं बिल्डिंग जर्जर तो pic.twitter.com/37v3oKrTqF
— Sanjay Singh AAP August 23, 2026
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, सोनभद्र के वि.ख. करमा का प्राथमिक विद्यालय ‘बसवा निष्ट’जहां बच्चे शिक्षा नहीं, कीचड़, सीलन और गिरते पलस्तर के बीच खौफ से गुजर रहे हैं! ‘डबल इंजन’ का कायाकल्प क्या सिर्फ विज्ञापनों और कागजों तक सीमित है?
संजय सिंह ने योगी सरकार से मांगा जवाब
उन्होंने सवाल किया कि देश का भविष्य ऐसे खंडहरों में कैसे संवरेगा? सोनभद्र में AAP कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार की शिक्षा व्यवस्था को किया Expose जवाब दीजिए योगी सरकार, इन मासूमों को इनका हक कब मिलेगा?
इनपुटः पंकज चतुर्वेदी



