IndiaTrending

राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर BJP का बड़ा हमला, “22 साल में 54 दौरे,60 करोड़ का खर्च,आखिर फंडिंग किसने की?”

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर गंभीर वित्तीय और सुरक्षा संबंधी सवाल उठाए। बीजेपी का दावा है कि राहुल गांधी के विदेशी दौरों का खर्च उनकी घोषित आय से कहीं अधिक है, जो एक बड़ी जांच का विषय है।

राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर BJP का बड़ा हमला, “22 साल में 54 दौरे,60 करोड़ का खर्च,आखिर फंडिंग किसने की?”
राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर BJP का बड़ा हमला, “22 साल में 54 दौरे,60 करोड़ का खर्च,आखिर फंडिंग किसने की?”

22 साल, 54 दौरे और करोड़ों का खर्च
संबित पात्रा ने आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि पिछले 22 सालों में राहुल गांधी 54 बार विदेश यात्रा पर गए हैं। बीजेपी के मुताबिक, इन 54 दौरों पर कुल 60 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आया है। पात्रा ने सवाल उठाया कि आखिर इन महंगी यात्राओं की फंडिंग कौन कर रहा है? उन्होंने कहा कि देश यह जानना चाहता है कि राहुल गांधी की इन यात्राओं का प्रायोजक कौन है और इसके पीछे के असली इरादे क्या हैं।

आय और खर्च के बीच भारी अंतर
बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी के चुनावी हलफनामे और घोषित आय पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “पिछले 10 वर्षों में राहुल गांधी की कुल आमदनी लगभग 11 करोड़ रुपये रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि जिस व्यक्ति की 10 साल की कमाई 11 करोड़ हो, वह 60 करोड़ रुपये विदेश यात्राओं पर कैसे खर्च कर सकता है?” पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल के कई विदेशी दौरों का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है और वे अक्सर गोपनीय तरीके से विदेश जाते हैं।

सुरक्षा प्रोटोकॉल और SPG को लेकर सवाल
संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी कई बार SPG सुरक्षा को चकमा देकर या सुरक्षाकर्मियों को साथ न लेकर विदेश गए। बीजेपी ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताते हुए पूछा कि आखिर विदेश में राहुल गांधी किससे मिलते हैं, जिसे वे देश की सुरक्षा एजेंसियों से छिपाना चाहते हैं।

बीजेपी के इन आरोपों के बाद एक बार फिर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस ने हालांकि इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित और राहुल गांधी की छवि खराब करने की कोशिश करार दिया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply