India

Blinkit License Suspend: ब्लिंकिट का लाइसेंस सस्पेंड, स्टोरेज फैसिलिटी में मिले कॉकरोच और एक्सपायरी प्रोडक्ट्स, FDA का एक्शन

Blinkit License Suspend: आज के समय में दूध, फलसब्जियां, किराना और रोजमर्रा का सामान कुछ ही मिनटों में घर पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में लोग Blinkit जैसी क्विक कॉमर्स सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब Blinkit की मुंबई स्थित एक फूड स्टोरेज फैसिलिटी को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं।

Blinkit License Suspend: ब्लिंकिट का लाइसेंस सस्पेंड, स्टोरेज फैसिलिटी में मिले कॉकरोच और एक्सपायरी प्रोडक्ट्स, FDA का एक्शन

महाराष्ट्र FDA ने मुंबई के मालाड स्थित Blinkit की एक फूड स्टोरेज फैसिलिटी की जांच की। जांच के दौरान वहां खाद्य सुरक्षा और साफसफाई से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आईं। अधिकारियों को फल और सब्जियों के स्टोरेज एरिया में बड़ी संख्या में कॉकरोच मिले। इसके अलावा कोल्ड स्टोरेज में एक्सपायर्ड, डैमेज और टैम्पर्ड पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स भी पाए गए।

7 अगस्त को हुई थी जांच

FDA अधिकारियों ने 7 अगस्त को इस फैसिलिटी का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान सबसे ज्यादा चिंता की बात स्टोरेज एरिया में कॉकरोचों की मौजूदगी रही। इससे वहां रखे खाद्य पदार्थों के दूषित होने का खतरा बढ़ सकता है। जांच में यह भी सामने आया कि एक्सपायरी और स्टॉक मैनेजमेंट के लिए जरूरी FIFO यानी ‘First In, First Out’ और FEFO यानी ‘First Expired, First Out’ नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा था।

साफसफाई और फूड सेफ्टी में भी मिलीं खामियां

सिर्फ कॉकरोच और एक्सपायर्ड सामान ही नहीं, बल्कि फैसिलिटी में पेस्ट और रोडेंट कंट्रोल, वेस्ट मैनेजमेंट और साफसफाई की व्यवस्था में भी कमियां पाई गईं। इसके अलावा फूड हैंडलर्स के मेडिकल रिकॉर्ड और हेल्थ चेकअप से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे। कर्मचारियों के लिए आवश्यक सुरक्षा और हाइजीन से जुड़े उपकरणों की कमी भी जांच में सामने आई।

ये भी पढ़ें : 

FDA ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया लाइसेंस

इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए महाराष्ट्र FDA ने Food Safety and Standards Act के तहत संबंधित फैसिलिटी का फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। लाइसेंस सस्पेंड रहने के दौरान इस यूनिट को किसी भी तरह के खाद्य उत्पादों की बिक्री, वितरण या अन्य फूड बिजनेस गतिविधियां संचालित करने की अनुमति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply