CrimeHaryanaTrending

हरियाणा के झज्जर में शराब के नशे में खूनी विवाद, भतीजे ने गर्दन पर चाकू मारकर चाचा को उतारा मौत के घाट..

हरियाणा के झज्जर में शराब के नशे में खूनी विवाद, भतीजे ने गर्दन पर चाकू मारकर चाचा को उतारा मौत के घाट..

क्षेत्र के गांव बाढ़सा में शराब के नशे में हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सगे भतीजे पर अपने चाचा की गर्दन पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतारने का आरोप है।

खेत मालिक की सूचना पर पहुंची बादली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गांव पटही निवासी कमलेश पुत्र बृजपाल के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उसके भतीजे मोनू पुत्र लाला पर लगा है। मृतक के स्वजन के देर से पहुंचने के कारण मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

अब बुधवार सुबह सामान्य अस्पताल झज्जर में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी : पुलिस के अनुसार, बाढ़सा गांव स्थित एक खेत में श्रमिकों का परिवार रह रहा है।

भतीजे मोनू के बीच कहासुनी

सोमवार रात शराब का सेवन करने के दौरान किसी बात को लेकर कमलेश और भतीजे मोनू के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर मोनू ने चाकू से कमलेश की गर्दन पर हमला कर दिया।

अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। खेत मालिक के स्तर पर घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया।

थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को झज्जर के सामान्य अस्पताल भिजवाया। मामले में बादली थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि मृतक के स्वजनों को सूचना दे दी गई है।

शराब पीने के बाद शुरू हुआ विवाद

शराब पीने के बाद शुरू हुए विवाद की असली वजह क्या थी, हमले के समय वहां कौन-कौन मौजूद था और वारदात के बाद आरोपित ने क्या किया। इन सभी बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपित की धरपकड़ और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply