CrimeIndiaMadhya PradeshTrending

50 लाख​​​​​​​ के मकान से शुरू हुआ खूनी खेल, पिता-बहन की हत्या कर फ्लाइट से दिल्ली भागा बेटा

50 लाख​​​​​​​ के मकान से शुरू हुआ खूनी खेल, पिता-बहन की हत्या कर फ्लाइट से दिल्ली भागा बेटा

इंदौर, मध्य प्रदेश: शहर के कालानी नगर इलाके में पिता और बहन की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, वारदात के पीछे मकान बेचने से मिले 50 लाख रुपये में हिस्सेदारी का विवाद था। आरोप है कि बेटे हर्ष यादव ने अपने एक साथी अमन के साथ मिलकर पहले पिता राजू यादव की हत्या की और फिर बहन हर्षिता को भी मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद वह घर से नकदी और सोने के आभूषण लेकर फ्लाइट से दिल्ली भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, 50 वर्षीय राजू यादव ऑटो रिक्शा चलाते थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। करीब एक साल पहले उन्होंने अशोक नगर स्थित अपना मकान 50 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था। हर्ष इस रकम में हिस्सा मांग रहा था, लेकिन पिता ने उसके चाल-चलन को ठीक नहीं मानते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद राजू अपनी बेटी हर्षिता के साथ कालानी नगर में रहने लगे थे।

भाई की शादी के लिए पैसों की जरूरत थी

पुलिस के मुताबिक, हर्ष ने पिता और बहन की हत्या कर रुपये और गहने हासिल करने की साजिश रची। इसमें उसने गोंडा निवासी अमन को शामिल किया, जो इंदौर के सार्थक सिटी में किराये पर रहता था। पूछताछ में गिरफ्तार सह-आरोपित अमन ने बताया कि उसके भाई की शादी दो दिसंबर को होनी थी और उसे पैसों की जरूरत थी।

साजिश के तहत हर्ष ने गांधीनगर के अरिहंत नगर में किराये पर कमरा लिया था। इसके बाद अमन सामान ले जाने के बहाने ऑटो रिक्शा से वहां पहुंचा। पुलिस के अनुसार, कमरे में बुलाने के बाद राजू यादव की हत्या कर दी गई और शव को बोरे में भर दिया गया।

तड़के नाले में फेंका पिता का शव

पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपित तड़के करीब तीन बजे शव को हातोद थाना क्षेत्र के बड़ी कलमेर के पास नाले में फेंक आए। इसके बाद वे कालानी नगर पहुंचे, जहां हर्षिता घर पर मौजूद थी।

आरोप है कि दोनों ने घर में घुसकर हर्षिता का गला घोंट दिया। उसकी हत्या के बाद अलमारी से सोने के आभूषण और नकदी निकाल ली गई। वारदात के बाद हर्ष ने अमन को छोड़ दिया और खुद फ्लाइट से दिल्ली चला गया।

दरवाजा खुलते ही घर में घुसा हर्ष

पुलिस को कालानी नगर इलाके का एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें वारदात से जुड़ी गतिविधियां दर्ज हैं। फुटेज के मुताबिक, हर्ष ऑटो रिक्शा से उतरकर पैदल घर की ओर गया और दरवाजे की आड़ लेकर घंटी बजाई। हर्षिता ने दरवाजा खोला तो वह अंदर घुस गया और उसका मुंह दबाकर उसे भीतर ख

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply