IndiaTrending

राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान

Ayodhya Ram Mandir Ramrajya Kosh Box: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। जैसेजैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसेवैसे नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की जांच में अब सामने आया है कि आरोपित अविनाश के कौशलपुरी स्थित योग केंद्र में ‘रामराज्य कोष’ लिखा एक बक्सा बरामद किया। इस बक्से पर पेटीएम का एक क्यूआर कोड भी चिपका हुआ था।

राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान

रामराज्य कोष लिखा यह बक्सा मिलने के बाद वाराणसी के चितईपुर के रहने वाले भास्कर सिंह ने दावा किया कि यह संस्था उनकी है और बक्सा भी उन्होंने ही वहां रखा था। भास्कर सिंह ने दावा किया कि बक्से पर लगा क्यूआर कोड अयोध्या के यूको बैंक का है। उन्होंने बताया कि खाता अभी भी सक्रिय है, लेकिन क्यूआर कोड पुराना है और डिएक्टिवेट हो चुका है। अयोध्या पुलिस अब इस बक्से की भी गहनता से जांच कर रही है और इस बक्से की योग केंद्र में रखे जाने की वजह ढूंढ रही है।

कब से पास है रामराज्य कोष का बक्सा

रामराज्य कोष बक्से को लेकर वॉलंटियर सुंदरलाल ने बताया, “यह डोनेशन बॉक्स 201718 का है, जब राम मंदिर के निर्माण के लिए विवेक सृष्टि से राम जन्मभूमि तक 71 दिनों की यात्रा निकाली गई थी। उसी यात्रा के दौरान गुरुजी को डोनेशन का पैसा इकट्ठा करने के लिए यह बॉक्स मिला था। तब से यह बॉक्स गुरुजी के पास ही है।”

VIDEO | Uttar Pradesh: Ayodhya Police is investigating an alleged donation embezzlement case linked to the Ram Temple, with serious allegations against Avinash Shukla. Police reportedly recovered over Rs 20 lakh in cash during a raid on his rented house on June 5.

Volunteer… pic.twitter.com/Pnh2ov6Qm7

— Press Trust of India July 1, 2026

फैजाबाद बार एसोसिएशन करेगा केस दर्ज करने की मांग

वहीं, दूसरी ओर फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में वकीलों ने गुरुवार यानी आज 12 बजे राजमन्मभूमि थाने में याचिका दर्ज करने का फैसला किया। इस याचिका में ट्रस्ट के महासचिव , अनिल मिश्रा और व्यवस्थापक गोपाल राव के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की जाएगी।

इस बीच, जांच अधिकारी और सर्कल ऑफिसर आशुतोष तिवारी ने बुधवार को आरोपी अविनाश शुक्ला की पुलिस कस्टडी की मांग की। जांच अधिकारी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा की अदालत में 48 घंटे की पुलिस कस्टडी के लिए अर्जी दाखिल की है।

–

आरोपी अविनाश के पास से बरामद 20 लाख कैश

विशेष अभियोजन अधिकारी संजय दुबे ने बताया कि सोमवार को अविनाश शुक्ल की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। इस दौरान आरोपित अविनाश शुक्ल ने कोर्ट से अपने बचाव के लिए वकील उपलब्ध कराने की मांग की। कोर्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव को पत्र जारी कर आरोपित अविनाश शुक्ल को विधिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

पुलिस कस्टडी की मांग को लेकर आरोपित की याचिका पर सुनवाई गुरुवार को होगी। जांच अधिकारी ने पिछले सोमवार को कोर्ट से जेल में अविनाश से पूछताछ करने की इजाजत मांगी थी। में हेराफेरी के मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला से लगभग दो घंटे तक पूछताछ की गई। जांचकर्ताओं ने इससे पहले 5 जून को जांच के दौरान उसके घर से निवेश से जुड़े कई दस्तावेज और शुक्ला के पास से ₹20 लाख बरामद किए थे।  उसी के अकाउंट से ट्रस्ट के अकाउंट में ₹5 लाख वापस किए गए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply