DharamIndiaTrending

ठंडा पानी रखने के लिए घर पर ला रहे हैं मटका? जान लें सही वास्तु नियम, बनी रहेगी पॉजिटिविटी

Satya Report: अगर घर में मटका सही दिशा और नियमों के अनुसार रखा जाए, तो यह न केवल आपके घर की सुख-शांति को बढ़ाता है, बल्कि आर्थिक तंगी को दूर कर पॉजिटिविटी का संचार भी करता है. आइए जानते हैं मटका रखने के सही वास्तु नियम..

  • ठंडा पानी रखने के लिए घर पर ला रहे हैं मटका? जान लें सही वास्तु नियम, बनी रहेगी पॉजिटिविटी

AI

बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए सदियों से मिट्टी का घड़ा या मटका भारतीय घरों की पहली पसंद रहा है. फ्रिज के पानी की तुलना में मटके का पानी न केवल सेहत के लिए वरदान है, बल्कि वास्तु शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि अगर घर में मटका सही दिशा और नियमों के अनुसार रखा जाए, तो यह न केवल आपके घर की सुख-शांति को बढ़ाता है, बल्कि आर्थिक तंगी को दूर कर पॉजिटिविटी का संचार भी करता है. ऐसे में अगर आप भी गर्मियों के इस सीजन में ठंडे पानी के लिए मटका लेकर आए हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको मटके के सही वास्तु नियम बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं…

किस दिशा में रखें मटका?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सही दिशा में मटका रखने से नेगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी बनी रहती है. ऐसे में मटका रखने की शुभ दिशा उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण मानी जाती है. मान्यता है कि इस दिशा में पानी का मटका रखने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है, मानसिक शांति- पॉजिटिविटी बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है.

किस दिशा में न रखें मटका

वास्तु शास्त्र के अनुसार गलत दिशा में रखा मटका घर के सदस्यों को अशुभ परिणाम दे सकता है. वास्तु नियमों की मानें तो पानी के मटके को कभी भी दक्षिण-पश्चिम में नहीं रखना चाहिए. इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है. इसके अलावा मटके को कभी भी शौचालय, बाथरूम या सीढ़ियों के पास नहीं रखना चाहिए. इससे नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है.

टूटा मटका न लाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी दरार वाला, चटका हुआ मटका भूलकर भी न लाएं. मान्यता है कि टूटा हुआ मटका र्भाग्य का प्रतीक होता है.

रोज बदलें पानी

मटके के रोजाना साफ जरूर करना चाहिए. इसके साथ ही मटके के पानी को रोज बदलें. रखा हुआ पानी सेहत की दृष्टि से बेहद नुकसानदायक हो सकता है. इसके साथ ही वास्तु शास्त्र के अनुसार बासी जल नकारात्मक प्रभाव देता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply