IndiaPunjabTrending

BSF के जवान सीमाओं के साथ-साथ कुदरत की अनमोल दें जल के भी रक्षक: खन्ना

होशियारपुर : पूर्व सांसद व प्रकाश राय खन्ना श्रीमती कौशल्या देवी खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने जल संरक्षण विषय पर बी.एस.एफ. कैंप खड़कां में जल संरक्षण विषय पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का गत दिनों आयोजन किया था जिसमें प्रथम रहे जवानो को ट्रस्ट द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित किया गया।

BSF के जवान सीमाओं के साथ-साथ कुदरत की अनमोल दें जल के भी रक्षक: खन्ना

इस मौके खन्ना ने कहा की सीमा सुरक्षा बल के जवान न केवल सीमाओं के प्रहरी हैं बल्कि पर्यावरण तथा कुदरत की अनमोल दें जल के भी प्रहरी हैं जिन्होंने जल संरक्षण विषय पर अपने अपने विचार कागज पर निबंध के रूप में उतार कर अपनी पर्यावरण हितैषी सोच का प्रमाण दिया है। उन्होंने कहा के अगर सीमा सुरक्षा बल के जवान जल संरक्षण को अपने फर्ज का हिस्सा बनाएं तो निसंदेह भविष्य में भूमिगत जल की कमी से पैदा होने वाले गंभीर परिणामों से इस संसार को बचाया जा सकता है। इस मौके खन्ना ने इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन महिला जवान विजेताओं को ट्रस्ट की तरफ से कैश प्राईज तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जिनमें प्रथम स्थान हासिल करने वाली शर्मीला, द्विती स्थान पर सुष्मिता भौमिक तथा तृतीय स्थान पर अर्पिता मिश्रा रहीं । इस मौके सीमा सुरक्षा बल के आई. जी. सी. डी. अग्रवाल, नवदीप सूद भी उपस्थित थे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply