India

BSP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: अशोक सिद्धार्थ से 4 राज्यों की जिम्मेदारी वापस, यूपी में मिल सकती है नई भूमिका

BSP Reshuffle: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को केरल, कर्नाटक, गुजरात और दिल्ली के प्रभारी पद से हटा दिया गया है। उनके करीबी नितिन सिंह को भी संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए अशोक सिद्धार्थ को प्रदेश में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्हें प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र मंडल का प्रभार सौंपे जाने की संभावना है। अशोक सिद्धार्थ, बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ससुर हैं। पिछले वर्ष मायावती ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था, लेकिन करीब छह महीने बाद आकाश आनंद के साथ उनकी भी पार्टी में वापसी हुई थी।

राजाराम और रामजी गौतम को मिली नई जिम्मेदारी

संगठनात्मक फेरबदल के तहत नेशनल कोऑर्डिनेटर और मध्य प्रदेश के प्रभारी राजाराम को अब केरल, गुजरात और कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं नेशनल कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम को दिल्ली में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे पंजाब का प्रभार वापस ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें:

पंजाब की जिम्मेदारी रणधीर सिंह बेनीवाल को

बसपा नेतृत्व ने रणधीर सिंह बेनीवाल को पंजाब का नया प्रभारी नियुक्त किया है। वह पहले की तरह हिमाचल प्रदेश और जम्मूकश्मीर के प्रभारी भी बने रहेंगे। इस फेरबदल को आगामी चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply