IndiaTrending

कांग्रेस में शामिल हुए बसपा नेता नीरज शर्मा; प्रदीप माथुर ने दिलाई सदस्यता, पटुका पहनाकर किया अभिनंदन

Neeraj Sharma Join Congress Party: बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज शर्मा ने सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी का दामन थाम लिया। शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनका जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई, जबकि शहर कांग्रेस अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम ने पटुका पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

कांग्रेस में शामिल हुए बसपा नेता नीरज शर्मा; प्रदीप माथुर ने दिलाई सदस्यता, पटुका पहनाकर किया अभिनंदन
कांग्रेस में शामिल हुए बसपा नेता नीरज शर्मा; प्रदीप माथुर ने दिलाई सदस्यता, पटुका पहनाकर किया अभिनंदन

कांग्रेस कार्यालय में नीरज शर्मा का फूलमालाओं स्वागत

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। नीरज शर्मा के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया और कांग्रेस के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि जनता के सहयोग से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

नीरज शर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया

नवप्रवेशी नेता नीरज शर्मा ने का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी की नीतियों, संविधान की रक्षा के संकल्प और जनहित के मुद्दों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने, आम जनता की आवाज उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों को घरघर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में शहर अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम ने कहा कि नीरज शर्मा के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाने तथा में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply