India

​Budaun Chit Fund Fraud: बदायूं में 200 करोड़ की चिटफंड ठगी के आरोपी 2 सगे भाई गिरफ्तार, दोनों पर था 50-50 हजार रुपये का इनाम

Budaun Chit Fund Fraud: बदायूं में अमर ज्योति चिटफंड कंपनी पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का आरोप है। इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कंपनी संचालक शशिकांत मौर्य और सूर्यकांत मौर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सगे भाइयों को STF नोएडा यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा।

​Budaun Chit Fund Fraud: बदायूं में 200 करोड़ की चिटफंड ठगी के आरोपी 2 सगे भाई गिरफ्तार, दोनों पर था 50-50 हजार रुपये का इनाम

5050 हजार का था इनाम

दोनों आरोपियों पर 5050 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

अमर ज्योति चिटफंड कंपनी के जरिये ठगी

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के कटरा चांद खां के रहने वाले शशिकांत मौर्य, सूर्यकांत मौर्य और उनके भाई श्रीकांत मौर्य ने बदायूं में अमर ज्योति चिटफंड कंपनी शुरू की थी। कंपनी ने 200 से ज्यादा एजेंट नियुक्त किए थे। इन एजेंटों के जरिए जिले के हजारों लोगों और सैकड़ों वकीलों से पैसे निवेश कराए गए।

200 करोड़ से ज्यादा की ठगी

आरोप है कि कंपनी ने लोगों से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा कराए थे। जब पैसे लौटाने का समय आया तो कंपनी के संचालक कंपनी बंद करके फरार हो गए। इसके बाद निवेशकों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले में कोतवाली थाने में धोखाधड़ी, पैसे के गबन और फर्जी दस्तावेज बनाने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया।

अब तक 8 एजेंट अरेस्ट

अब तक इस मामले में 4 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस कंपनी से जुड़े आठ एजेंटों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, कंपनी चलाने वाले मुख्य आरोपी भाई काफी समय से फरार थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने कोर्ट का सहारा भी लिया था।

STF नोएडा और कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, कोतवाली में दर्ज मामलों में शशिकांत और सूर्यकांत की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी बरेली ने 1 जुलाई 2025 को दोनों पर 5050 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सोमवार को एसटीएफ नोएडा यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें: 

जल्द कोर्ट में पेश होंगे आरोपी

SSP अंकिता शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply