India

Buldhana News: बुलढाणा में नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति को बंधक बनाकर वारदात

Buldhana Physical Abuse Case: बुलढाणा जिले के मलकापुर तहसील से एक दिल दहला देने वाली और कानूनव्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुधलगांव इलाके में दो अज्ञात नराधमों ने हथियार के बल पर एक 19 वर्षीय नवविवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रूह कंपा देने वाली इस वारदात के दौरान आरोपियों ने पीड़िता के पति को हथियारों का खौफ दिखाकर बंधक बनाए रखा। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी दंपति से लूटपाट कर मौके से फरार हो गए।

Buldhana News: बुलढाणा में नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति को बंधक बनाकर वारदात
Buldhana News: बुलढाणा में नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति को बंधक बनाकर वारदात

इस घटना के बाद से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश के साथसाथ दहशत का माहौल है।खेत में सो रहे दंपति पर बोला हमलाप्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित दंपति मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और रोजीरोटी की तलाश में बुलढाणा आये थे। दोनों दुधलगांव परिसर में स्थित एक खेत में मजदूरी का काम करते थे और वहीं बने आशियाने में रहते थे।

पति को बंधक बनाकर नवविवाहिता से अपराध

हमेशा की तरह रात में काम खत्म करने के बाद दोनों सो रहे थे। इसी दौरान देर रात दो अज्ञात बदमाश हाथों में धारदार हथियार लेकर वहां धमक पड़े। अचानक पहुंचे इन बदमाशों ने दंपति को संभलने का मौका भी नहीं दिया। उन्होंने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और चाकू दिखाकर पति को एक तरफ असहाय कर दिया। इसके बाद दोनों नराधमों ने बारीबारी से 19 वर्षीय नवविवाहिता के साथ जबरन किया।

ये भी पढ़े:

बुलढाणा में सनसनीखेज वारदात

हैवानियत का यह खेल यहीं नहीं रुका, वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित दंपति के पास मौजूद मोबाइल फोन और कुछ नकदी कैश भी जबरन छीन ली और अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए स भयानक सदमे से उबरने के बाद, पीड़ित महिला ने अपने पति के साथ मलकापुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मामला दर्ज कर लिया है।

बुलढाणा पुलिस ने गठित की टीमें

फरार आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय और ग्रामीण पुलिस की कुल 5 विशेष टीमें गठित कर अलगअलग दिशाओं में रवाना की गई हैं।पाइंटरमध्य प्रदेश से मजदूरी करने आए दंपति को खेत में बनाया निशाना।पति के सामने ही दो अज्ञात बदमाशों ने बारीबारी से किया गैंगरेप।वारदात के बाद मोबाइल और नकदी छीनकर मोटरसाइकिल से हुए फरार।पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply