उदयपुर
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी की जमीनों से अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। उदयपुर जिले की सात तहसीलों में दोनों विभागों की जमीनों पर 1 हजार 254 अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। इनमें से अब तक 598 से ज्यादा अतिक्रमणों को हटाया जा चुका है, जबकि 658 अतिक्रमण अब भी मौजूद हैं, जिन पर बुलडोजर चलना तय माना जा रहा है। ये वे निर्माण हैं, जो हाईवे के दोनों ओर 4040 मीटर क्षेत्र के प्रतिबंधित सीमा में हुए हैं। जिले में एनएचएआई की जमीन पर 418 और पीडब्ल्यूडी की जमीन पर 80 के करीब अतिक्रमण है।

हाईवे और तहसीलवार लेखाजोखा
उदयपुर में नेशनल हाईवे की जमीन पर धार्मिक, आवासीय और व्यावसायिक तीन श्रेणियों में अतिक्रमण पाए गए हैं।
धार्मिक 9
आवासीय 97
व्यावसायिक 312
कुल अतिक्रमण 418
अब तक हटाए 137
बकाया 281
क्या कहते हैं आंकड़े?
गोमती चौराहाउदयपुर सेक्शनः यहां सर्वाधिक 160 अतिक्रमण चिन्हित किए, जिनमें 126 होटल और ढाबे शामिल हैं। इनमें से 20 हटाए गए हैं।
पिंडवाडाउदयपुर सेक्शन: एक धार्मिक स्थल, 2 घर और 7 कमर्शियल भवन मिले, इनमें से सभी को हटा दिया गया है।
बड़गांव तहसील का कुल आंकड़ाः 170 में से 20 हटाए गए और 150 अतिक्रमण हटाए जाने बाकी हैं।
पिंडवाड़ाउदयपुर सेक्शनः यहां 53 अतिक्रमण हैं, जिनमें 1 धार्मिक, 7 आवासीय, 45 होटल/ढाबे पाए गए। इनमें से 39 को हटाया जा चुका है।
पिंडवाड़ाउदयपुर सेक्शनः 31 अतिक्रमण जिनमें 6 आवासीय और 25 होटल/ढाबे मिले हैं। कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उदयपुररतनपुरशामलाजी सेक्शनः यहां 31 निर्माण चिन्हित किए गए हैं, जिनमें 3 धार्मिक, 5 आवासीय, 23 होटल/ढाबे शामिल थे, इनमें से 17 हटाए जा चुके हैं।
यहां 21 अतिक्रमण पाए गए हैं, जिनमें 10 आवासीय, 11 होटल/ढाबे शामिल हैं। 12 अतिक्रमण हटाए गए हैं।
पिंडवाड़ाउदयपुर सेक्शनः 12 अतिक्रमण मिले, सभी हटा दिए गए।
उदयपुररतनपुरशामलाजी सेक्शनः यहां 64 अतिक्रमण मिले, जिनमें से 19 हटाए गए।
सिक्स लेन ग्रीनफील्ड उदयपुर बाइपासः यहां 14 अवैध निर्माण दर्ज , जिनमें से सभी को हटाया जा चुका है।
भिंडर व वल्लभनगर तहसील
भिंडरः कुल 3 व्यावसायिक निर्माण, सभी हटा दिए।
वल्लभनगर: कुल 19 व्यावसायिक निर्माण, 13 हटाए।
टास्क फोर्स करेगी सीधी कार्रवाई
हाईवे सुरक्षा क्षेत्र पर सबसे ज्यादा कब्जा होटल और ढाबा संचालकों का है। उदयपुर में एनएच58, 27, 48 और ग्रीन फील्ड हाईवे निकल रहे हैं। जिले में इनकी लंबाई करीब 315 किमी से ज्यादा है। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि जिले में एनएचएआई की जमीन पर 418 और पीडब्ल्यूडी की जमीन पर 80 के करीब अतिक्रमण हैं। रोड सेफ्टी टास्क फोर्स की मीटिंग कर रहे हैं। इसके बाद जिले भर में 137 स्थानों से अतिक्रमण हटाए और शेष 281 स्थानों पर नोटिस दिए गए हैं और जल्द ही वहां भी कार्रवाई शुरू होगी।



