CrimeIndiaTrending

प्रेम संबंधों के विवाद में चली गोली, 5 बच्चों की मां के पति ने प्रेमी पर किया फायर…

प्रेम संबंधों के विवाद में चली गोली, 5 बच्चों की मां के पति ने प्रेमी पर किया फायर…

5 बच्चों की मां के ‘अवैध संबंध’ का खौफनाक अंजाम! पहली शादी से तलाक, दूसरे को धोखा; गुस्साए पति ने देसी कट्टे से प्रेमी को ठोका!

फरीदाबाद के सेक्टर-58 से सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां राजीव कॉलोनी में छत पर सो रहे एक 25 साल के युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कोई नहीं, बल्कि युवक के साथ लिव-इन में रहने वाली महिला का पति है जिसे अपनी पत्नी के अवैध संबंधों को पहले से ही पता था. कई बार महिला को युवक के साथ न रहने की चेतावनी भी दी थी लेकिन बावजूद महिला अपनी जिद पर अड़ी रही. पुलिस की पूछताछ से खुलासा हुआ कि युवक छत पर सोया था इसलिए आरोपी के निशाने पर आ गया लेकिन महिला अंदर कमरे में थी जिसके चलते वो जिंदा बच गई. 

3 साल से चल रहा था लिव-इन

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी मैनपुरी निवासी 26 वर्षीय विपिन यादव राजीव कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ रहता था. दोनों के लिव-इन रिलेशनशिप को 2-3 साल हो गए. महिला की पहली शादी से तलाक हो गया था.करीब 7 से 8 साल पहले दूसरी शादी विनायकपुर निवासी विजय यादव से हुई थी. विपिन यादव पति के घर के पास में ही रहता था, जिससे धीरे-धीरे संपर्क बना और एक-दूसरे से प्यार करने लगे. 

ससुराल से भागने की कई बार कोशिश

पुलिस की जांच से पता चला कि महिला ने अपने ससुराल से 2 बार भागने की कोशिश की थी. लेकिन सफल नहीं हो पाई, इसलिए 1 जून को वो अपनी भाभी और बहन से मिलने के बहाने हरियाणा के फरीदाबाद चली आई. यहां राजीव कॉलोनी में अपने परिवार संग रहने लगी. जब पति विजय यादव ने ससुराल वापस ले जाने की जिद की तो महिला ने साफ इनकार कर दिया. गांव के बजाए फरीदाबाद में रहने की इच्छा जताई जिसके लिए पति ने उसी इलाके में एक कमरा किराए पर ले लिया.

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

आरोपी विजय यादव और महिला से कड़ी पूछताछ से सामने आया कि बॉयफ्रेंड विपिन यादव भी महिला के पास राजीव कॉलोनी स्थित आवास पर रहने लगा. दोनों ने एक साथ टिफिन बनाने वाली कंपनी में काम किया और एक साथ रहने लगे. इस बीच हत्या के आरोपी पति ने कई बार महिला को ससुराल साथ चलने को कहा लेकिन महिला नहीं मानी. इसी बात से नाराज विजय यादव वापस गांव तो चला गया, लेकिन बदले की आग लेकर 30 जून की रात को वापस आ गया. बताया जा रहा है कि उस रात तीनों ने एक साथ बैठकर खाना भी खाया था. विजय और विपिन छत पर सो गए जबकि महिला कमरे में चली गई.

खोपड़ी में गोली उतारकर फरार

पुलिस की जांच से पता चला कि रात को जब महिला का प्रेमी गहरी नींद में था तो विजय ने अपने दोस्त से लिया देसी कट्टा निकाला और विपिन के सिर में फायरिंग कर दी.  गोली की आवाज सुनकर सभी लोग छत पर पहुंचे लेकिन तब तक विजय फरार हो चुका था. महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति विजय यादव को गिरफ्तार किया और उसके पास से देसी कट्टे के साथ-साथ 2 जिंदा कारतूस बरामद की जिसे 6,000 में खरीदा गया था. पुलिस ने पूछताछ में पाया कि पत्नी विजय से करीब 12 साल बड़ी है. पहली शादी से महिला के 4 बच्चे और दूसरी शादी से एक बच्चा भी है. महिला पांचों बच्चों को खुद पाल रही थी. 

2 जुलाई की रात को हुई वारदात की शिकायत महिला ने ही सेक्टर-58 थाना में की थी जबकि प्रेमी विपिन यादव की मौत उसी रात दिल्ली के ट्रामा सेंटर में हो गई थी. पुलिस ने आरोपी पति विजय यादव के खिलाफ हत्या के जुर्म में केस दर्ज करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply