DharamIndia

​Kartik Purnima पर लखवरी दीपक जलाने से मिलता है एक लाख दीपदान का पुण्य

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व बेहद खास माना जाता है। इस दिन देशभर में भक्तजन दीपदान करते हैं। सबसे सुंदर नजारा काशी यानी वाराणसी में देव दीपावली का होता है। गंगा के घाटों पर लाखों दीपक जगमग करते हैं। चारों तरफ घाटों पर रोशनी होती है।

​Kartik Purnima पर लखवरी दीपक जलाने से मिलता है एक लाख दीपदान का पुण्य

इस खास अवसर पर ‘लखवरी दीपक’ जलाने की विशेष परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दीपक के श्रद्धा और संकल्प के साथ जलाने से एक लाख दीपदान के समान पुण्य प्राप्त होता है।

क्या होता है लखवरी दीपक?

लखवरी दीपक को दीपदान की एक विशेष परंपरा मानी जाती है। असल में ‘लखवरी’ शब्द का संबंध लाख की संख्या या लाख दीपों के पु्ण्य से माना जाता है। धार्मिक और लोक मान्यताओं के अनुसार, इसका उद्देश्य एक दीपक के माध्यम से लाखों दीपदान का संकल्प लेना है।

लखवरी दीपक जलाने की विधि

कार्तिक पूर्णिमा के दिन लखवरी दीपक जलाने के लिए सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें। फिर घर के पूजा स्थल या किसी मंदिर में भगवान शिव, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान करें। अगर गंगा नदी के किनारे दीपदान कर रहे हैं, तो एक बार स्थानीय निमयों और सुरक्षा को जरुर ध्यान से पढ़ें।

दीपक जलाने की सामान्य विधि इस प्रकार है

इसके लिए मिट्टी, पीतल या फिर किसी भी धातु का बड़ा दीपक लें। अगर 365 बातियों वाला दीपक जलाना है, तो इसमें निर्धारित संख्या में बातियां रखें।

अब दीपक में शुद्ध घी या तिल का तेल डालें। कुछ परंपराओं में सरसों का तेल भी प्रयोग किया जाता है। ज्योतिषी के अनुसार तिल का तेल काफी शुभ होता है, लेकिन देवताओं के दीपक में यदि गाय के दूध का घी इस्तेमाल किया जाए, तो इसे ज्यादा फलदायी माना जाता है।

इसके साथ ही हाथ में जल और पुष्प लेकर भगवान शिव और भगवान विष्णु का ध्यान कर सकते हैं। परिवार की सुखशांति और सभी के कल्याण की कामना करें।

अब श्रद्धा भाव से दीपक जलाएं और भगवान के सामने दीपदान का संकल्प दोहराएं।

मंत्र और आरती करें: ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें। आखिर में भगवान की आरती करें।

अपने सामर्थ्य के अनुसार जरुरतमंदों को भोजन, वस्त्र या अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करें।

दीपदान का महत्व

धार्मिक ग्रंथ स्कंद पुराण और पद्म पुराण में कार्तिक मास में दीपदान की महिमा का वर्णन मिलता है। इन पुराणों में कार्तिक मास के व्रत स्नान, पूजा और दीपदान के महत्व को बताया है। इन मान्यताओं के अनुसार ही कार्तिक महीने में भगवान के समक्ष दीपक जलाना शुभ होता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply