BusinessIndiaTechnologyTrending

टॉप 3 सबसे किफायती इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, लिस्ट में महिंद्रा के साथ BYD भी

इन 7 सीटर इलेक्ट्रिव एमपीवी में आपको जबर्दस्त फीचर्स के साथ कमाल की रेंज मिलेगी। हमारी इस लिस्ट में विनफास्ट की लेटेस्ट VF MPV 7 भी शामिल है, जो मात्र 30 मिनट में 10 से 70 पर्सेंट तक चार्ज हो जाती है।
टॉप 3 सबसे किफायती इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, लिस्ट में महिंद्रा के साथ BYD भी

Satya Report: अगर आपकी फैमिली बड़ी है और आप एक अफोर्डेबल 7 सीटर की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको तीन बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। ये सभी 7 सीटर एक इलेक्ट्रिक वीइकल हैं। इनमें आपको जबर्दस्त फीचर्स के साथ कमाल की रेंज मिलेगी। हमारी इस लिस्ट में विनफास्ट की लेटेस्ट VF MPV 7 भी शामिल है। तो आइए बिना देर किए जानते हैं इन बेहतरीन 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी के बारे में।

VinFast VF MPV 7

भारत में सबसे किफायती 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी की लिस्ट में नया नाम VinFast VF MPV 7 का है। VinFast VF MPV 7 में 60.1 kWh की बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज करने पर ARAI के अनुसार 517 किमी की रेंज ऑफर करती है। फास्ट चार्जिंग की मदद से इस इलेक्ट्रिक एमपीवी की बैटरी को मात्र 30 मिनट में 10 पर्सेंट से 70 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें आगे की तरफ एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। इस कॉम्बिनेशन से लगभग 201 hp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। विनफास्ट की यह लेटेस्ट एमपीवी 9 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 140 kmph तक की है। विनफास्ट की वीएफ एमपीवी 7 की कीमतें 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।

BYD eMax 7

26.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली BYD eMax 7 भारतीय बाजार में VinFast VF MPV 7 को सीधी टक्कर देती है। BYD eMax 7 दो वेरिएंट- प्रीमियम और सुपीरियर में आती है। प्रीमियम वेरिएंट में 55.4 kWh की बैटरी के साथ 161 hp का मोटर लगा है। जबकि, सुपीरियर वेरिएंट में 71.8 kWh की बड़ी बैटरी के साथ 201 hp का मोटर ऑफर किया जा रहा है। दोनों वेरिएंट 310 Nm का टॉर्क ऑफर करते हैं। प्रीमियम वेरिएंट की क्लेम्ड रेंज 420 किमी है। वहीं, सुपीरियर वेरिएंट NEDC साइकिल के तहत 530 किमी की रेंज ऑफर करता है।

Mahindra XEV 9S

महिंद्रा ने नवंबर 2025 में XEV 9S इलेक्ट्रिक 7-सीटर एसयूवी को 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया। कंपनी का दावा है कि यह 7-सीटर एसयूवी भारत की पहली असली इलेक्ट्रिक 7-सीटर एसयूवी है जिसे INGLO आर्किटेक्चर पर पूरी तरह से बनाया गया है। महिंद्रा XEV 9S तीन बैटरी पैक ऑप्शन- 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के साथ आती है। 59 kWh की बैटरी 170 kW की मैक्सिमम पावर ऑफर करती है, 70 kWh की बैटरी 180 kW और 79 kWh की बैटरी 210 kW की मैक्सिमम पावर ऑफर करती है .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply