BusinessIndia

​क्या बिना सहमति के पैतृक संपत्ति में बेच सकते हैं अपना हिस्सा, जानिए क्या कहता है कानून?

पैतृक संपत्ति को लेकर परिवारों में अक्सर विवाद देखने को मिलते हैं. खासकर तब, जब परिवार का कोई सदस्य अपनी हिस्सेदारी किसी बाहरी व्यक्ति को बेचना चाहता है, जबकि बाकी सदस्य संपत्ति को अपने पास रखना चाहते हैं. ऐसे मामलों में सवाल उठता है कि क्या कोई व्यक्ति दूसरे मालिकों की सहमति के बिना पैतृक जमीन या मकान में अपना हिस्सा बेच सकता है? क्या परिवार के दूसरे सदस्य इस बिक्री को कानूनी रूप से चुनौती दे सकते हैं?

​क्या बिना सहमति के पैतृक संपत्ति में बेच सकते हैं अपना हिस्सा, जानिए क्या कहता है कानून?

दरअसल, संयुक्त पैतृक संपत्ति में हिस्सा होने का मतलब यह नहीं है कि कोई भी व्यक्ति बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी किए अपनी मर्जी से संपत्ति का कोई भी हिस्सा बेच सकता है. इसके लिए संपत्ति के बंटवारे, मालिकाना हक और उससे जुड़े दस्तावेजों की स्थिति समझना जरूरी है.

बिक्री से पहले जमीन का कानूनी बंटवारा कराना बेहतर

लीगर एक्सपर्ट्स के हवाले से द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐसे विवादों से बचने के लिए जमीन बेचने से पहले उसका कानूनी बंटवारा कराना बेहतर है. इसमें प्रत्येक व्यक्ति के हिस्से और उसकी सीमाओं को स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाना चाहिए. इसके बाद प्रॉपर्टी कार्ड या राजस्व विभाग से संबंधित प्रमाणपत्र में भी बंटवारे को दर्ज कराया जा सकता है. इससे भविष्य में मालिकाना हक को लेकर विवाद होने की आशंका कम हो जाती है.

पैतृक संपत्ति खरीदने वालों को भी रखना चाहिए ध्यान

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर कोई बाहरी व्यक्ति परिवार के किसी सदस्य से संयुक्त संपत्ति में हिस्सा खरीदता है, तो उसे मूल मालिकाना दस्तावेजों की जांच जरूर करनी चाहिए. कई बार जमीन के मूल दस्तावेज उस व्यक्ति के पास होते हैं, जिसके पास संपत्ति में सबसे बड़ी हिस्सेदारी होती है, न कि उस मालिक के पास जो अपना हिस्सा बेच रहा है. खरीदार को सिर्फ रजिस्ट्री या बिक्री के दस्तावेजों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. उसे यह भी देखना चाहिए कि संपत्ति के मूल मालिकाना दस्तावेज जरूरत पड़ने पर उपलब्ध हो सकें.

विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे मामलों में मूल दस्तावेज रखने वाले व्यक्ति से एक लिखित समझौता कराया जा सकता है. इसमें यह शर्त होती है कि जब भी खरीदार या बैंक मूल दस्तावेज देखना चाहेगा, उन्हें जांच के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसलिए पैतृक या संयुक्त संपत्ति में हिस्सा खरीदने या बेचने से पहले कानूनी बंटवारा, मालिकाना हक और सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच करना बेहद जरूरी है.

एक भाई हिस्सा बेचना चाहता है तो क्या होगा?

मान लीजिए चार भाइयों के पास एक बड़ी पैतृक जमीन है. सभी का इसमें 2525 प्रतिशत हिस्सा है. इनमें से एक भाई अपनी हिस्सेदारी किसी बाहरी व्यक्ति को बेचना चाहता है, जबकि बाकी तीन भाई जमीन बेचना नहीं चाहते. ऐसे में सबसे पहले यह देखना होगा कि जमीन का आपसी बंटवारा हुआ है या नहीं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर परिवार ने आपसी सहमति से जमीन का नक्शे के आधार पर बंटवारा कर रखा है और दस्तावेजों में यह साफ है कि किस भाई के हिस्से में कौनसा हिस्सा आया है, तो कोई भाई अपनी जमीन बेच सकता है. उदाहरण के लिए, अगर नक्शे में जमीन का पूर्वी हिस्सा चौथे भाई के नाम तय है, तो वह इसे बेचने की कोशिश कर सकता है.

हालांकि, केवल परिवार के बीच हुए ऐसे समझौते से विवाद खत्म नहीं होता. दूसरे भाई यह कहकर बिक्री को चुनौती दे सकते हैं कि जमीन का कानूनी बंटवारा नहीं हुआ है और सभी का उसमें मालिकाना हक है. वे यह भी सवाल उठा सकते हैं कि एक भाई जमीन का कीमती हिस्सा बेच रहा है, जबकि बाकी के हिस्से में कम कीमत वाली जमीन आ रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply