Cannes 2026: 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने वाला है। 2026 में भारत की मजबूत मौजूदगी देखने को मिलेगी। यह प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल 12 मई से 23 मई तक कान्स, फ्रांस में आयोजित होगा, जिसमें भारतीय सिनेमा के विभिन्न क्षेत्रीय कलाकार, फिल्म निर्माता और अभिनेता हिस्सा लेने वाले हैं।

बॉलीवुड की इस फेस्टिवल में मजबूत मौजूदगी रहेगी। ऐश्वर्या राय यएक बार फिर लोरियल की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर नजर आएंगी। वहीं अभिनेत्री अभिनेत्री आलिया भट्ट के भी शामिल होने की उम्मीद है।
इसके अलावा फिल्ममेकर करण जौहर, और अभिनेता तारा सुतारिया, मोनी रॉय और पूजा बत्रा भी इस ग्लोबल इवेंट में हिस्सा लेते नजर आएंगे।
अभिनेतागायक एमी विर्क पहली बार अपनी फिल्म ‘चार्डीकला’ के साथ कान्स में शामिल होंगे, जो पंजाबी सिनेमा के लिए एक अहम मौका होगा। उनके साथ उनकी कोस्टार रूपी गिल भी मौजूद रहेंगी, जिससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की खास झलक देखने को मिलेगी।
फिल्म निर्माता आशुतोष गोविरकर भी इस फेस्टिवल का हिस्सा होंगे। वह भारत के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में शामिल होंगे और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के निदेशक के तौर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मराठी सिनेमा की ओर से दिग्गज अभिनेता अशोक शराफ और निवेदिता शराफ, अभिनेत्री प्राजक्ता माली और निर्माता केदार जोशी शामिल होंगे। यह सभी पारंपरिक मराठी वेशभूषा में नजर आ सकते हैं, जिससे अपनी क्षेत्रीय पहचान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेंगे।
गुजराती सिनेमा का प्रतिनिधित्व मानसी पारेख करेंगी, जो गायक और निर्माता पार्थिव गोहिल के साथ फेस्टिवल में शामिल होंगी। यह गुजराती सिनेमा के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है।
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से फिल्ममेकर चिदंबरम अपनी फिल्म बालन: द बॉयज को कान्स मार्केट में पेश करेंगे, जो हाल के समय में मलयालम सिनेमा को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान के बाद एक और बड़ा कदम है।



