CricketIndiaTrending

सूर्यकुमार यादव से छिनी टी20 टीम की कप्तानी, 29 महीने से टीम इंडिया से दूर चल रहा ये खिलाड़ी बना कप्तान

भारतीय टीम ने अभी हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब अपने नाम किया है. वहीं उसके पहले टीम इंडिया ने बिना कोई मैच गंवाए एशिया कप 2025 का ख़िताब भी अपने नाम किया था. इसके बाद भारतीय खिलाड़ी आईपीएल 2026 खेलने में व्यस्त हो गए. हालांकि आईपीएल खत्म होते ही सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया है.

सूर्यकुमार यादव से छिनी टी20 टीम की कप्तानी, 29 महीने से टीम इंडिया से दूर चल रहा ये खिलाड़ी बना कप्तान
सूर्यकुमार यादव से छिनी टी20 टीम की कप्तानी, 29 महीने से टीम इंडिया से दूर चल रहा ये खिलाड़ी बना कप्तान

सूर्यकुमार यादव को न सिर्फ टीम इंडिया की कप्तानी से हटाया गया है, बल्कि उन्हें टीम इंडिया से भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. सूर्यकुमार यादव की जगह किसे कप्तान बनाया जा सकता है, आइए जानते हैं.

Suryakumar Yadav की जगह श्रेयस अय्यर होंगे नए कप्तान

बीसीसीआई ने अपने नए कप्तान के नाम का चुनाव कर लिया है. बीसीसीआई कल 6 जून को इसका अधिकारिक ऐलान कर सकती है. हालांकि ये साफ है कि सूर्यकुमार यादव अब भारतीय टी20 टीम के कप्तान नही होंगे. वहीं आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ वो टी20 टीम का भी हिस्सा नही होंगे.

रिपोर्ट्स की मानें तो अजीत अगरकर ने भारत के अगले कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर का नाम फाइनल कर लिया है. अजीत अगरकर ने इसी वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी श्रेयस अय्यर को शामिल किया था, लेकिन उन्हें 1 भी मैच खेलने का मौका नही मिला. हालांकि इस मामले पर अभी तक गौतम गंभीर ने चुप्पी साध रखी है.

श्रेयस अय्यर के सामने होंगी इन टूर्नामेंट में जीत दिलाने की चुनौती

श्रेयस अय्यर की बात करें तो उन्होंने अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2023 में खेला था. इसके बाद से वह इस फॉर्मेट में भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, पिछले 29 महीने में उन्होंने एक भी टी20 मैच भारत के लिए नही खेला है. अब अगर उन्हें कप्तानी मिलती है, तो वह साल 2028 में होने वाले अगले टी20 विश्व कप और लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में भारतीय टीम की अगुवाई करते नजर आ सकते हैं.

यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए अय्यर को अधिक मौके देना चाह सकता है. वहीं, वैभव सूर्यवंशी भी आगामी टी20 वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा बन सकते हैं.

श्रेयस अय्यर को करना है इन देशों का दौरा

मैच तारीख विरोधी टीम स्थान
पहला टी20 26 जून, 2026 आयरलैंड स्टॉर्मोंट, बेलफास्ट
दूसरा टी20 28 जून, 2026 आयरलैंड स्टॉर्मोंट, बेलफास्ट
पहला टी20 1 जुलाई, 2026 इंग्लैंड रीवरसाइड ग्राउंड, चेस्टरलीस्ट्रीट
दूसरा टी20 4 जुलाई, 2026 इंग्लैंड एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
तीसरा टी20 7 जुलाई, 2026 इंग्लैंड ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
चौथा टी20 9 जुलाई, 2026 इंग्लैंड काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल
पांचवां टी20 11 जुलाई, 2026 इंग्लैंड द रोज़ बाउल, साउथेम्प्टन

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply