TrendingUttar Pradesh

​ट्रक में घुसी कार और मच गया कोहराम… बाराबंकी के CO नरेंद्र सिंह की हादसे में मौत, गनर गंभीर

​ट्रक में घुसी कार और मच गया कोहराम… बाराबंकी के CO नरेंद्र सिंह की हादसे में मौत, गनर गंभीर

बाराबंकी: बाराबंकी में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र सिंह की इटावा जिले में आगरालखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद गनर सिपाही योगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा रविवार को इटावा के ऊसराहार क्षेत्र में खरगुआ के पास हुआ।

आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी कार

पुलिस के अनुसार, नरेंद्र सिंह और उनके गनर योगेंद्र सिंह कार से लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे। ऊसराहार क्षेत्र में खरगुआ के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में CO नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गनर योगेंद्र सिंह को भी चोटें आईं।

सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल नरेंद्र सिंह को तत्काल सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा था, लेकिन रविवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घायल सिपाही योगेंद्र सिंह का उपचार जारी है।

करीब छह महीने पहले इंस्पेक्टर से बने थे CO

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने नरेंद्र सिंह की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र सिंह मूल रूप से गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले थे।

एसपी के मुताबिक, करीब छह महीने पहले नरेंद्र सिंह बागपत में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। प्रांतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति के बाद उन्हें क्षेत्राधिकारी बनाया गया था। बाराबंकी में तैनाती के बाद वह कार्यालय का काम देख रहे थे।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply