CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

हापुड़ में छात्रा से कथित अश्लील बातचीत का मामला, इकोनॉमिक्स लेक्चरर पर गंभीर आरोप

हापुड़ में छात्रा से कथित अश्लील बातचीत का मामला, इकोनॉमिक्स लेक्चरर पर गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इंटर कॉलेज में इकोनॉमिक्स पढ़ाने वाले शिक्षक पर 12वीं की छात्रा ने बेहद गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगाए हैं. छात्रा का आरोप है कि शिक्षक उसे अकेला पाकर कहते थे कि ‘मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं… आओ गले लगो, तुम्हें मेरी शक्ति मिलेगी… घर में अकेली हो तो बुलाना.’ जब छात्रा ने इस गंदी हरकत का विरोध किया तो उसे परीक्षा में फेल करने और जान से मारने की धमकी तक दी गई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है.

क्लास के अंदर और बाहर अश्लील बातें

यह सनसनीखेज मामला हापुड़ शहर के एक इंटर कॉलेज का है. आरोपी शिक्षक इसी कॉलेज में अर्थशास्त्र के लेक्चरर हैं. पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि आरोपी शिक्षक काफी समय से उस पर अनुचित और अनैतिक दबाव बना रहे थे. वे अक्सर क्लास के भीतर और बाहर उससे अभद्र बातें करते थे. छात्रा जब भी इसका विरोध करती तो शिक्षक उसे परीक्षा में फेल करने और उसका पूरा शैक्षणिक करियर बर्बाद करने की धमकियां देते थे.

सिर्फ व्हाट्सएप पर करता था कॉल

आरोपी शिक्षक कितना शातिर था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अपनी इस काली करतूत का कोई सबूत नहीं छोड़ना चाहता था. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी शिक्षक उसे कभी भी सामान्य फोन कॉल नहीं करता था. वह बातचीत के लिए हमेशा व्हाट्सएप कॉल का सहारा लेता था ताकि कॉल रिकॉर्ड न हो सके. इतना ही नहीं आरोपी ने छात्रा को यह डर भी दिखाया था कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार डालेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply