CrimeIndia

अमरावती में अस्पताल में महिला कर्मी से छेड़छाड़, वार्ड बॉय के खिलाफ मामला दर्ज

Amravati Hospital Case:अमरावती शहर के एक अस्पताल में कार्यरत एक महिला स्टाफ नर्स के साथ छेड़छाड़ और उनके मोबाइल का गलत इस्तेमाल कर बैंक खाते से पैसे निकालने की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी वार्ड बॉय के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता महिला 37 एक अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत हैं।

अमरावती में अस्पताल में महिला कर्मी से छेड़छाड़, वार्ड बॉय के खिलाफ मामला दर्ज
अमरावती में अस्पताल में महिला कर्मी से छेड़छाड़, वार्ड बॉय के खिलाफ मामला दर्ज

वह नाइट ड्यूटी पर थीं। रात के समय उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद वह डॉक्टर को दिखाने जा रही थीं। इस समय उसने अस्पताल के वार्ड बॉय गौरव शिरसाट 25 से वार्ड में रहने की बात कहीं और खुद कैजुअल्टी विभाग में डॉक्टर के पास गईं। डॉक्टर ने उन्हें सलाइन लगाने की सलाह दी। महिला जब वापस वार्ड में आईं, तब वहां गौरव मौजूद था।

बैंक खाते से पैसे भी चुराए

उन्होंने एक अन्य कर्मचारी से सलाइन लगवाया और गौरव ने सलाइन की बोतल स्टैंड पर टांगी। इसके बाद महिला नर्स में सो गईं। बैंक खाते से पैसे भी चुराए दूसरे दिन सुबह करीब 7।30 बजे जब महिला की नींद खुली, तो उन्हें अपनी स्थिति संदिग्ध लगी। सिर में तेज दर्द होने के कारण वह फिर सो गईं। बाद में ड्यूटी पर आए अन्य स्टाफ ने जब उन्हें जगाया, तब उन्होंने अपना मोबाइल चेक किया। मोबाइल देखने पर वह दंग रह गईं।

2 हजार रुपये कटने का मैसेज

उनके फोन से उनके भाईबहन को पैसे मांगने के मैसेज भेजे गए थे। मैसेज में गौरव के नाम का जिक्र था कि गौरव का काम हो गया है। उनके बैंक खाते से 2 हजार रुपये कटने का मैसेज भी आया था। उनके मोबाइल की सिम कार्ड भी निकाली गई थी।

ये भी पढ़े:

मोबाइल नंबर बंद

जब महिला ने गौरव से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले। महिला को संदेह हुआ कि गौरव शिरसाट ने उनकी बेसुध अवस्था का फायदा उठाकर विनयभंग किया और उनके मोबाइल के जरिए बैंक खाते से पैसे चोरी किए। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी गौरव शिरसाट के खिलाफ किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply