India

CBSE New Guidline: थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर CBSE का बड़ा फैसला, मौजूदा 10वीं बैच पर लागू नहीं होगी तीन-भाषा नीति

CBSE New Guidline: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने तीनभाषा नीति को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10 के मौजूदा बैच के छात्रों पर यह नई व्यवस्था लागू नहीं होगी, जिससे उन्हें किसी अतिरिक्त बदलाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।

CBSE New Guidline: थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर CBSE का बड़ा फैसला, मौजूदा 10वीं बैच पर लागू नहीं होगी तीन-भाषा नीति

इसके साथ ही, वर्तमान में कक्षा 7, 8 और 9 में पढ़ रहे छात्रों को भी जब वे 10वीं में पहुंचेंगे, तब तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। वहीं, जिन विद्यार्थियों ने पहले से दो विदेशी भाषाएं विषय के रूप में चुनी हुई हैं, वे अपनी पढ़ाई पहले की तरह जारी रख सकेंगे। हालांकि, नई गाइडलाइंस के तहत उन्हें एक अतिरिक्त भारतीय भाषा भी सीखनी होगी। 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply